×

बड़ी खबर: जेटली की हालत पर एम्स ने दी ये जानकारी, मिलने पहुंचे पार्टी के नेता

जेटली की पिछले कुछ महीने से बीमार चल रहे हैं। उन्हें सॉफ्ट टिशू कैंसर नाम की बीमारी है। जिसके इलाज के लिए जेटली जनवरी में अमेरिका गए थे। इससे पहले अरुण जेटली पिछले साल अपनी किडनी ट्रांसप्लांट भी करा चुके हैं।

Shreya
Published on: 10 Aug 2019 5:30 AM GMT
बड़ी खबर: जेटली की हालत पर एम्स ने दी ये जानकारी, मिलने पहुंचे पार्टी के नेता
X
पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली की हालत अब स्थिर, मिलने पहुंचे पार्टी के नेता

नई दिल्ली: पूर्व केन्द्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली की तबीयत खराब होने की वजह से दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। अब एम्स के डॉक्टरों ने उनकी हालत में सुधार बताया है। अरुण जेटली अभी गहन चिकित्सा में भर्ती हैं। उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू अरूण जेटली से मिलने के लिए एम्स पहुंचे और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान वैंकेया नायडू से डॉक्टरों ने अरुण जेटली की स्थिति स्थिर होने की जानकारी दी। अरुण जेटली का परिवार भी अस्पताल में मौजूद है।

यह भी पढ़ें: कई राज्यों में बाढ़ ने किया तांडव, पानी की वजह से दर्जनों की मौत

बताया जा रहा है कि एम्स आज अरुण जेटली की हेल्थ बुलेटिन भी दे सकता है। एम्स के डॉक्टर अरुण जेटली के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाये हुए हैं। एम्स में डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम उन्हें हैंडल कर रही है।

यह भी पढ़ें: PAK को आर्टिकल 370 और जम्मू-कश्मीर पर तगड़ा झटका, भारत संग आया रूस

शुक्रवार को एम्स में भर्ती कराए गए जेटली

एम्स के डॉक्टर ने बताया कि अरुण जेटली शुक्रवार को अपना रुटीन चेकअप कराने के लिए आये थे। जहां जांच होने के बाद घबराहट और कमजोरी की शिकायत होने से उन्हें एडमिट होने के लिए कहा गया। उसके बाद जेटली को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। अब जेटली की हालत स्थिर बतायी जा रही है।

यह भी पढ़ें: आर्टिकल 370 पर बौखलाए PAK ने बंद की दिल्ली-लाहौर बस सर्विस

बता दें कि जेटली की पिछले कुछ महीने से बीमार चल रहे हैं। उन्हें सॉफ्ट टिशू कैंसर नाम की बीमारी है। जिसके इलाज के लिए जेटली जनवरी में अमेरिका गए थे। इससे पहले अरुण जेटली पिछले साल अपनी किडनी ट्रांसप्लांट भी करा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज, गांधी परिवार से नहीं होगा पार्टी का नया अध्यक्ष

वहीं अरुण जेटली के एम्स में भर्ती होने की खबर मिलने के बाद अस्पताल में पार्टी के नेताओं का आना जाना लग गया। अरुण जेटली से प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमितशाह और पार्टी के अन्य नेता मिलने पहुंचे।

Shreya

Shreya

Next Story