×

क्वारन्टीन में रूकना पड़ गया भारी, लड़के ने गवांई अपनी जान

वैश्विक महामारी कोरोना की वजह लगाए गए लॉकडाउन में मजबूरी की मार खाए प्रवासी मजदूर दूर-दूर से 15-20 दिन तपती धूप में पैदल चलकर जब अपनेे गांव वापस लौट तो वह खुद ही क्वारन्टीन हो गए।

Vidushi Mishra
Published on: 16 May 2020 6:02 AM GMT
क्वारन्टीन में रूकना पड़ गया भारी, लड़के ने गवांई अपनी जान
X

नई दिल्ली: वैश्विक महामारी कोरोना की वजह लगाए गए लॉकडाउन में मजबूरी की मार खाए प्रवासी मजदूर दूर-दूर से 15-20 दिन तपती धूप में पैदल चलकर जब अपनेे गांव वापस लौट तो वह खुद ही क्वारन्टीन हो गए। ऐसे में गांव के जिस स्कूल में वे मजदूर क्वारन्टीन हुए, उसमें एक 16 साल के लड़के को सांप ने काट लिया, जिससे उस नाबालिग की मौत हो गई। ये घटना उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की है।

ये भी पढ़ें... CRPF जवान ने की पत्नी और बच्चों की निर्मम हत्या, फिर जो किया वो जान हो जाएंगे दंग

इलाज के दौरान मौत

महामारी के कारण लॉकडाउन में हरियाणा के कैथल से आए लोग घरवालों के कहने पर गांव के ही स्कूल में खुद क्वारनटीन हुए, जहां गुरुवार रात में एक 16 साल के किशोर को सांप ने काट लिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

ये घटना गोंडा के वजीरगंज ब्लॉक के इमलिया गांव में एक सरकारी जूनियर हाई स्कूल है, जहां गुरुवार को हरियाणा के कैथल से आये लोग अपने गांव में घरवालों की सलाह पर खुद ही क्वारनटीन हो गए।

वहीं पर रात में एक 16 साल के किशोर महेंद्र कुमार को जहरीले सांप ने काट लिया। सांप के काटते ही वहां हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने सांप को तुरंत मार दिया।

ये भी पढ़ें... कोरोना संकट से 80 फीसदी भारतीयों की कमर टूटी, कमाई पर पड़ा इतना बुरा असर

लड़के ने भी सांप को पकड़ रखा

क्वारन्टीन हुए लड़के के परिजनों ने बताया कि रात को करीब 12 बजे सांप ने लड़के को काट लिया। सांप ने लड़के की उंगली को पकड़ रखा था। वहीं लड़के ने भी सांप को पकड़ रखा था।

उसके बाद एम्बुलेंस को फोन किया गया। वह जब नहीं आई तो खुद ही मोटरसाइकिल से घायल लड़के को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई।

इस पर अपर जिला अधिकारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट मंगाई जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर जो आपदा में प्रावधान राशि है, वह उनके परिजनों को दी जाएगी। क्वारन्टीन में लड़के ने अपनी जिदंगी गवानी पड़ी।

ये भी पढ़ें... लाॅकडाउन में भी छात्रों के सपने को साकार कर रहे ये प्रसिद्ध गणितज्ञ

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story