×

लॉकडाउन ने बदल दी जिंदगी, कभी Bollywood को दी सुरक्षा, आज हुआ ऐसा बुरा हाल

कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन ने न जाने कितने लोगों की जिंदगी को बदल दिया। कोई बेरोजगार हो गया तो किसी ने अपनों का साथ खोया। ऐसे ही एक बाउंसर लड़की मेहरून्निशा भी लगभग एक साल से बेरोजगारी से जूझ रही है। जिसने कई बड़ी हस्तियों को अपनी सुरक्षा तक दी है

Newstrack
Published on: 16 March 2021 11:19 AM GMT
लॉकडाउन ने बदल दी जिंदगी, कभी Bollywood को दी सुरक्षा, आज हुआ ऐसा बुरा हाल
X
मेहरून्निशा शौकत अली

नई दिल्ली: कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन ने न जाने कितने लोगों की जिंदगी को बदल दिया। कोई बेरोजगार हो गया तो किसी ने अपनों का साथ खोया। ऐसे ही एक बाउंसर लड़की मेहरून्निशा भी लगभग एक साल से बेरोजगारी से जूझ रही है। जिसने कई बड़ी हस्तियों को अपनी सुरक्षा तक दी है। आइये जानते है कौन है मेहरून्निशा।

यूपी की लड़की बनी बाउंसर

कभी-कभी इंसान के साथ ऐसा भी होता है कि उसे अपनों की खुशी के लिए अपने सपनों का गला घोंटना पड़ता है। और घर की जिम्मेदारियां उसे वक्त से पहले ही बड़ा बना देती है। ऐसी ही कहानी है मेहरून्निशा की। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक मुस्लिम परिवार में जन्मी मेहरून्निशा शौकत अली बचपन से ही पुलिस में जाना चाहती थी। लेकिन पिता ने इसकी इजाजत नहीं दी, मां के इजाजत और उनके समर्थन से मेहरून्निशा ने अपनी पढ़ाई पूरी की। जिसके बाद घर के हालात बिगड़ने पर वह लोग सहारनपुर छोड़कर दिल्ली आ गए।

ये भी देखिये: यूपी में लॉकडाउन! योगी सरकार ने किया इस पर बड़ा ऐलान, कोरोना के बढ़ रहे केस

बड़ी बेटी होने का निभाया फर्ज

घर की बड़ी बेटी होने की वजह से उसपर घर की जिम्मेदारी थी जिसकी वजह से 2004 में मेहरून्निशा ने एक बाउंसर के तौर पर नौकरी शुरू की। उस समय मेहरून्निशा कक्षा 10 में पढ़ती थी और उस दौर में महिला बाउंसर का इतना चलन नहीं था तो लोग मेहरून्निशा को सिक्योरिटी गार्ड समझते थे।

लेकिन धीरे-धीरे जब ये चलन में आया तो लोग उसे और उसके काम को इज्जत देने लगे। नौकरी के साथ-साथ ही मेहरून्निशा ने अपनी एमए की पढ़ाई भी पूरी की।

कई बॉलीवुड एक्ट्रेस की सुरक्षा

मेहरून्निशा ने कई बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा के लिए काम किया है जिसमें प्रियंका चोपड़ा, प्रीति जिंटा और विद्या बालन जैसी हस्तियों का नाम शामिल हैं। इसके साथ ही मेहरून्निशा ने अपने काम के जरिये पैसा और शोहरत दोनों ही हासिल की। जिसके बाद मेहरून्निशा ने दिल्ली के हौज खास के एक फेमस पब में बाउंसर के तौर पर काम किया।

जहां पर मेहरून्निशा , महिला पब में होने वाली लड़ाइयां को रोकने, महिला कस्टमर्स को बाहर निकालने और अवैध ड्रग को पकड़ने का काम करती थी। लेकिन अचानक हुए लॉकडाउन ने मेहरून्निशा की जिंदगी बदल दी और उन्हें आर्थिक तंगी से जूझने के लिए मजबूर कर दिया।

ये भी देखिये: लखनऊ: अपना बयान दर्ज कराने थाने पहुंचे बीजेपी सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story