×

रच दिया इतिहास: नौसेना की पहली महिला पायलट बनी शिवांगी, उड़ाएंगी विमान

आज भारतीय नौसेना को उसकी पहली महिला पायलट मिल गई है। सब लेफ्टिनेंट शिवांगी आज भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट बन चुकी हैं।

Shreya
Published on: 2 Dec 2019 10:26 AM GMT
रच दिया इतिहास: नौसेना की पहली महिला पायलट बनी शिवांगी, उड़ाएंगी विमान
X
रच दिया इतिहास: नौसेना की पहली महिला पायलट बनी शिवांगी, उड़ाएंगी विमान

कोच्चि: आज भारतीय नौसेना को उसकी पहली महिला पायलट मिल गई है। सब लेफ्टिनेंट शिवांगी आज भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट बन चुकी हैं। इस बात की जानकारी भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने दी है।

'डोर्नियर सर्विलांस' विमान को उड़ाएंगी

आज शिवांगी ने कोच्चि में अपनी ट्रेनिंग पूरी कर ली है। आज से शिवांगी कोच्चि नौसेना बेस में तैनात हुई हैं। वो आज से ही भारतीय नौसेना के फिक्स्ड विंग सर्विलांस डोर्नियर विमानों को उड़ाएंगी।

यह भी पढ़ें: SC-ST आरक्षण पर बड़ी खबर: केंद्र की याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

काफी लंबे वक्त से कर रही थी इंतजार- शिवांगी

ये भारत के साथ-साथ शिवांगी के लिए भी बेहद खास दिन है। नौसेना में पहली महिला पायलट बनने पर शिवांगी ने कहा कि वो काफी समय से इस दिन का इंतजार कर रही थीं। उन्होंने कहा कि, मैं काफी लंबे समय से इसका इंतजार कर रही थी और आखिरकार ये मौका आ गया, इसलिए बेहद अच्छा लग रहा है। मैं अपने प्रशिक्षण के तीसरे चरण को पूरा करने के लिए उत्सुक हूं।

शिवांगी ने करीब ड़ेढ़ साल तक पायलट की ट्रेनिंग ली है और आज यानि 2 दिसंबर को शिवांगी नौसेना की पहली महिला पायलट बन चुकी हैं। ये भारत के लिए एक एतिहासिक दिन है।

यह भी पढ़ें: ट्रिपल तलाक: पीड़िता के आत्मदाह की कोशिश के बाद जागी पुलिस, दर्ज किया केस

स्थापना दिवस से पहले शामिल हुईं शिवांगी

शिवांगी को नौसेना में कोच्चि स्थित नौसेना की दक्षिणी कमान में सैन्य परंपरा के अनुसार शामिल किया गया। बता दें कि हर साल 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना अपना स्थापना दिवस मनाती है और नौसेना ने अपने 48वें स्थापना दिवस से पहले महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए शिवांगी को पहली महिला पायलट के तौर पर शामिल किया है।

बता दें कि, स्थापना दिवस 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारतीय नौसेना द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई में विजय के तौर पर मनाया जाता है। वहीं शिवांगी समुद्र में देश की समुद्री सीमाओं की निगरानी करने वाले 'डोर्नियर सर्विलांस' विमान को उड़ाएंगी।

यह भी पढ़ें: कांग्रेसियों का बड़ा प्रदर्शन! प्याज की बढ़ी कीमतों को लेकर हंगामा, हिरासत में ये नेता

Shreya

Shreya

Next Story