×

कांग्रेसियों का बड़ा प्रदर्शन! प्याज की बढ़ी कीमतों को लेकर हंगामा, हिरासत में ये नेता

प्याज की बढ़ी कीमतों के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेसियों ने विधानसभा के बाहर दिल्ली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रहे सभी प्रमुख नेताओं को हिरासत में ले लिया है।

Shreya
Published on: 2 Dec 2019 9:37 AM GMT
कांग्रेसियों का बड़ा प्रदर्शन! प्याज की बढ़ी कीमतों को लेकर हंगामा, हिरासत में ये नेता
X

नई दिल्ली: प्याज की बढ़ी कीमतों के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेसियों ने विधानसभा के बाहर दिल्ली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों का ये प्रदर्शन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा और महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी के नेतृत्व में किया गया है। वहीं पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रहे सभी प्रमुख नेताओं को हिरासत में ले लिया है।

प्याज की माला पहन किया प्रदर्शन

मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्याज की माला पहनकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा इन लोगों ने राज्य और केंद्र सरकार पर जमाखोरों की मदद करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: अभी-अभी यहां भीषण हादसा, बस और कमांडर की टक्कर में 5 की मौत, कई घायल

पुलिस ने प्रमुख नेताओं को लिया हिरासत में

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने धरना कर रहे नेताओं को जबरन उठा दिया और अपने साथ लेती गई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और दिल्ली की केजरीवाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इससे पहले हाल ही में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्याज की माला पहनकर प्रदर्शन किया था।

केंद्र पर लगाया प्याज की आपूर्ति रोकने का आरोप

वहीं दूसरी ओर केजरीवाल सरकार ने केंद्र सरकार पर प्याज की आपूर्ति रोकने का आरोप लगाया है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाते हुए कहा है कि, दाम बढ़ाने के लिए जानबूझकर प्याज की आपूर्ति बंद कर दी गई। मनीष सिसोदिया ने कहा कि, केंद्र सरकार ने पत्र लिखकर कहा था कि 56 हजार मीट्रिक टन प्याज स्टॉक में है। उन्होंने कहा कि, 5 सितंबर को ये पत्र लिखा गया था। फिर अचानक दिल्ली में प्याज की आपूर्ति को क्यों रोक दिया गया। सिसोदिया ने प्रतिदिन 10 गाड़ी प्याज देने की मांग की है, जिससे दिल्ली सरकार आम जनता को 23.90 रुपये किलो में प्याज बांट सके।

यह भी पढ़ें: इस मंत्री की बेटियां: इन बड़े पदों पर हैं तैनात, कर रहीं देश का नाम

हमें केवल 5 गाड़ी ही मिला प्याज- सिसोदिया

सिसोदिया ने कहा कि, लोग दिल्ली में प्याज को लेकर बेहद दुखी हैं। उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार को पत्र लिखकर ये बताया गया था कि हम प्रतिदिन 10 गाड़ी प्याज लेकर सस्ते दामों पर लोगों को देंगे। इससे प्याज की कालाबाजारी करने वालों पर लगाम लगेगी। सिसोदिया ने बताया कि, हमने 9 दिसंबर तक केंद्र सरकार से 2.5 लाख किलो प्याज के लिए इजाजत मांगी थी, लेकिन कभी भी हमें 10 गाड़ी प्याज उपलब्ध नहीं कराया गया। हमें अधिकतम 5 गाड़ी प्याज ही मिला है। उन्होंने कहा कि, केंद्र प्याज सड़ाने को तैयार है, लेकिन दिल्ली को आपूर्ति नहीं करना चाहती।

केेंद्र यही चाहता है कि दिल्ली में बढ़ जाए दाम- हुसैन

वहीं खाद्य आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने कहा कि, केंद्र चाहता है कि दिल्ली में प्याज के दाम में वृद्धि हो जाए और इससे दिल्ली की जनता परेशान हो। इमरान हुसैन ने कहा कि, हमने प्याज की मांग की थी, लेकिन अब तक उस पर कोई जवाब नहीं आया है। उन्होंने कहा कि, 24 नवंबर को प्याज की आखिरी गाड़ी दिल्ली आई थी, जिसमें 13 से 14 हजार किलो प्याज ही था। उसके बाद से प्याज नहीं आ रहा है। खाद्य आपूर्ति मंत्री ने कहा कि, मैनें केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान मिलने के लिए वक्त मांगा था, लेकिन उन्होंने अभी तक समय नहीं दिया।

यह भी पढ़ें: ऐसी है लता मंगेशकर की हालत, ICU से नॉर्मल वार्ड में हुईं शिफ्ट

रायबरेली में रंग लाया कांग्रेसियों का प्रदर्शन

जहां एक ओर दिल्ली में कांग्रेसियों के प्रदर्शन के बावजूद प्याज की बढ़ी कीमतें लागू हैं। वहीं दूसरी ओर सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कांग्रेसियों का प्रदर्शन रंग लाया है। वहां पर डीएम के निर्देश पर 35 से 40 में लोगों को प्याज बेचा जा रहा है।

रायबरेली में इस जन समस्या को डीएम ने प्राथमिकता पर रखते हुए प्याज के सरकारी स्टाल लगवा दिए हैं। बाजारों में जहां प्याज 80 का रेट चल रहा वहीं यहां मंडी समिति परिसर में लगे इन स्टालों पर 35 से 40 रुपए किलो प्याज बिक रहा है। प्रति व्यक्ति दो किलो प्याज दी जा रही है।

35-40 रुपये में बिक रहा प्याज

देश और प्रदेश भर में प्याज के भाव आसमान छू रहे है। विपक्षी दल इस मुद्दे को लेकर आए दिन सड़क पर है। लेकिन सरकार ने अब तक कोई ठोस क़दम भी नही उठाया। हां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में बीते दिनो कांग्रेसियों का प्रदर्शन रंग लाया। डीएम शुभ्रा सक्सेना ने मंडी सचिव नीरज नाथ को बाजार से कम रेट पर लोगों को प्याज मुहैया कराने के निर्देश दिया। इसके बाद यहां मंडी परिसर में बाकायदा सरकारी स्टाल लगाए गए जहां से लोगों ने 80 रुपये वाला प्याज 35 और 40 रुपयें में प्याज खरीदा और सरकार और प्रशासन को धन्यवाद दिया।

वहीं डीएम शुभ्रा सक्सेना ने निर्देश देते हुए कहा है कि प्याज के मूल्यों पर नियत्रंण करें। बाजार में जहां भी प्याज काला बाजारी हो रही हो वहां छापा मारकर कार्यवाई करें। मंडी सचिव नीरज नाथ ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को दो किलों प्याज देने के लिये कहा गया है।

यह भी पढ़ें: National Pollution Control Day: प्रदूषण को ऐसे करें कंट्रोल, जानिए बचने के उपाय

Shreya

Shreya

Next Story