×

सुखदेव सिंह बने झारखंड के मुख्‍य सचिव, राजीव एक्‍का CM सोरेन के प्रधान सचिव

1987 बैच के आईएएस अधिकारी सुखदेव सिंह झारखंड के नए मुख्य सचिव बनाए गए हैं, तो वहीं, राजीव अरुण एक्का को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का प्रधान सचिव बनाया गया है।

Dharmendra kumar
Published on: 29 March 2020 5:35 PM
सुखदेव सिंह बने झारखंड के मुख्‍य सचिव, राजीव एक्‍का CM सोरेन के प्रधान सचिव
X

रांची: 1987 बैच के आईएएस अधिकारी सुखदेव सिंह झारखंड के नए मुख्य सचिव बनाए गए हैं, तो वहीं, राजीव अरुण एक्का को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का प्रधान सचिव बनाया गया है।

वरिष्‍ठ आईएएस अधिकारी सुखदेव सिंह फिलहाल प्रदेश के विकास आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। वे एक अप्रैल को पदभार ग्रहण करेंगे। मुख्य सचिव डाॅ. डीके तिवारी 31 मार्च को रिटायर होंगे। डीके तिवारी 1986 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

यह भी पढ़ें...इंसानियत के सामने कोरोना फेल: मुस्लिमों ने दिया अर्थी को कंधा, किया अंतिम संस्कार

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव नियुक्त किए गए राजीव अरुण एक्का 1994 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव बनाया गया है। झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।

आईएएस अधिकारी राजीव एक्का

यह भी पढ़ें...दिल्ली: शाहीनबाग में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, मौके पर दमकल की गाड़ियां

वर्तमान में आईएएस अधिकारी सुखदेव सिंह के पास विकास आयुक्त समेत कई विभागों की जिम्मेदारी है। राजीव अरुण एक्का के पास श्रमायुक्त, सूचना प्रोद्यौगिकी विभाग के प्रधान सचिव और झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी है।

यह भी पढ़ें...छह माह के लिए सील हो गया ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर: भारत दौरे पर संकट के बादल

राज्य के मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी 31 मार्च को रिटायर हो रहे हैं। अब उनके रिटायर होने के बाद नए मुख्य सचिव की तलाश पूरी हो गई है। सुखदेव सिंह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पसंद बताए जा रहे हैं और उन्‍हें पूर्व में भी हेमंत सोरेन के कार्यकाल में महत्वपूर्ण पद मिले हैं।

तो वहीं 1984 बैच के महाराष्ट्र कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अजाॅय जी मेहता महाराष्ट्र सरकार के मुख्य सचिव के रूप में सेवारत हैं। अब उनको तीन महीने का और विस्तार दे दिया गया है। उन्हें 31 मार्च, 2020 को सेवानिवृत्त होना था, लेकिन अब वह 30 जून, 2020 तक मुख्य सचिव के रूप में कार्य करेंगे।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!