×

स्वीडन के राजा और रानी पहुंचे दिल्ली, PM मोदी से की मुलाकात

स्वीडन के राजा कार्ल XVI और रानी सिलिविया भारत के पांच दिवसीय दौरे पर आज सोमवार को नई दिल्ली पहुंच हैं। राजा कार्ल सोलहवें गुस्ताफ ने यहां पर पीएम मोदी के साथ मुलाकात की। 

Shreya
Published on: 2 Dec 2019 3:43 AM GMT
स्वीडन के राजा और रानी पहुंचे दिल्ली, PM मोदी से की मुलाकात
X
स्वीडन के राजा और रानी पहुंचे दिल्ली, PM मोदी से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली: स्वीडन के राजा कार्ल XVI और रानी सिलिविया भारत के पांच दिवसीय दौरे पर आज सोमवार को नई दिल्ली पहुंच हैं। राजा कार्ल सोलहवें गुस्ताफ ने यहां पर पीएम मोदी के साथ मुलाकात की। पीएम मोदी और स्वीडन के राजा कार्ल सोलहवें गुस्ताफ के बीच भारत और स्वीडन दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत करने पर चर्चा हुई। इससे पहले राजा कार्ल सोलहवें ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद के साथ मुलाकात की थी। इसके अलावा स्वीडन के राजा और रानी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की।

यह भी पढ़ें: भीषण हमले से दहला देश, 21 की मौत, लोगों में फैली दहशत

मुंबई और उत्तराखंड भी जाएगा ये शाही जोड़ा

पांच दिवसीय दौरे पर आये राजा कार्ल सोलहवें गुस्ताफ और रानी सिल्विया के दोनों दिल्ली के लाल किला, जामा मस्जिद और गांधी स्मृति जाने का कार्यक्रम तय है। वहीं दिल्ली के अलावा इस शाही जोड़े का मुंबई और उत्तराखंड जाने का भी कार्यक्रम है। बता दें कि, ये तीसरी दफा है जब राजा गुस्ताफ भारत दौरे पर आए हैं। स्वीडन के राजा अपने देश के उच्च स्तरीय उद्योगपतियों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।

अधिकारियों ने जानकारी दी है कि, इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती देने वाले दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद है। बता दें कि, पिछले कई सालों में भारत और स्वीडन के बीच संबंध काफी बेहतर हुए हैं। भारत और स्वीडन दोनों देशों के बीच पिछले साल 2018 में द्विपक्षीय व्यापार 3.37 अरब डॉलर का रहा। विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया था कि, दोनों देशों के बीच मैत्री द्विपक्षीय संबंध हैं। ये संबंध लोकतंत्र पारदर्शिता, स्वतंत्रता के अधिकार और कानून के शासन जैसे सिद्धान्तों पर आधारित हैं।

यह भी पढ़ें: बड़ा हादसा: यहां गड्ढे में 5 लोग फंसे, 3 को सुरक्षित निकाला गया, एक की मौत

Shreya

Shreya

Next Story