×

शिवसेना को BJP का करारा जवाब, कहा- आखिर तुम्हें आना है जरा देर लगेगी..

शिवसेना नेता संजय राउत की ओर से CM पद पर बयान पर दिए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी की ओर से पलटवार किया गया है। दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने शुक्रवार को अपने ट्विटर पर एक कार्टून साझा किया, जो शिवसेना पर तंज माना जा रहा है।

Shivakant Shukla
Published on: 1 Nov 2019 1:08 PM GMT (Updated on: 26 Aug 2022 7:43 AM GMT)
शिवसेना को BJP का करारा जवाब, कहा- आखिर तुम्हें आना है जरा देर लगेगी..
X

मुंबई: महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचातानी चल रही है। दोनों ही पार्टियां मुख्यमंत्री पद के लिए लगे हुए हैं। दोनों तरफ से तल्खी भी जारी है।

बता दें कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को 105, शिवसेना को 56 सीटें मिली हैं। दोनों के बीच मुख्यमंत्री और मंत्रियों के पद बंटवारे को लेकर तनाव बना हुआ है। शिवसेना नेता संजय राउत की ओर से CM पद पर बयान पर दिए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी की ओर से पलटवार किया गया है। दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने शुक्रवार को अपने ट्विटर पर एक कार्टून साझा किया, जो शिवसेना पर तंज माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें—370 नहीं है पाकिस्तान का मेन मुद्दा, ये सच्चाई जान कर हो जाएंगे हैरान

इस कार्टून में देवेंद्र फडणवीस एक रिंग लिए हुए दिख रहे हैं, इसी के साथ वो कह हैं कि 'आखिर तुम्हें आना है जरा देर लगेगी। कार्टून में फडणवीस एक शेर की ओर इशारा कर रहे हैं।



कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कहा कि शिवसेना कभी भी भाजपा से अलग नहीं हो सकती है। कांग्रेस नेताओं को सावधान करते हुए निरूपम ने कहा कि कांग्रेस को शिवसेना के साथ सरकार बनाने वाली बात से अलग रहना चाहिए। कांग्रेस का सरकार बनाने का विचार अपनी विचारधारा को समाप्त करने जैसा होगा। गौरतलब है कि इसके पहले संजय राउत ने भी भाजपा को निशाने पर लेते हुए कार्टून शेयर किया था।



ये भी पढ़ें—जहरीली हुई हवा, सांस लेना हुआ मुश्किल, ऐसे करें अपना बचाव

बीजेपी ने 5 नवंबर के लिए बुक किया स्टेडियम

सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र में बीजेपी ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम को बुक भी कर दिया है। बीजेपी ने स्टेडियम को 5 नवंबर के लिए बुक किया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) से इजाजत के बाद स्टेडियम शपथ ग्रहण के लिए बीजेपी को मिल सकेगा।

इससे पहले मुंबई पुलिस और अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम का मुआयना किया। इससे पहले महालक्ष्मी रेसकोर्स को शपथ ग्रहण के लिए चुना गया था, लेकिन मुंबई पुलिस की रिपोर्ट के बाद जगह बदलने का फैसला किया गया।

ये भी पढ़ें—सम्भव है प्लास्टिक का त्याग, उपयोग एवं उत्पादन को बंद करने का हो प्रयास

भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी शिवसेना 50-50 फॉर्मूले पर अड़ी है। वहीं, महाराष्ट्र के निवर्तमान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस किसी भी मोर्चे पर पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। जानकारी के अनुसार जल्द ही साफ हो जायेगा कि महाराष्ट्र में किसकी सर​कार बनेगी।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story