×

तमिलनाडु चुनाव में जीती ये पार्टी, तो सभी मिलेगा कंप्यूटर और WiFi

कमल हासन भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई शुरू करने का संदेश दे रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने गुड गवर्नेंस, रोजगारी, गांवों का विकास और साफ पर्यावरण का वादा किया है।

Roshni Khan
Published on: 8 Jan 2021 7:22 AM GMT
तमिलनाडु चुनाव में जीती ये पार्टी, तो सभी मिलेगा कंप्यूटर और WiFi
X
तमिलनाडु चुनाव में जीती ये पार्टी, तो सभी मिलेगा कंप्यूटर और WiFi (PC: social media)

चेन्नई: Tamilnadu Assembly Elections 2021 : तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने वाले है और सुपरस्टार अभिनेता कमल हासन ने राजनीति के मैदान में अपने कदम रख चुके हैं। 2021 मई में यहां चुनाव होंगे। जिसकी वजह से हासन ने बुधवार को तीसरे राउंड के कैंपेन के लिए वेल्लोर जिले में गए थे, जहां रात को बारिश में भी लोग उन्हें सुनने के लिए एक जगह जमा हुए। फरवरी 2018 के में लॉन्च हुई हासन की राजनीतिक पार्टी मक्कल निधि मय्यम इन चुनावों में X फैक्टर साबित हो सकती है।

ये भी पढ़ें:इस लोहड़ी घर पर बनाए ये पंजाबी भोजन, भूल जाएंगे सभी फास्ट फूड

कमल हासन भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई शुरू करने का संदेश दे रहे हैं

कमल हासन भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई शुरू करने का संदेश दे रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने गुड गवर्नेंस, रोजगारी, गांवों का विकास और साफ पर्यावरण का वादा किया है। उन्होंने गृहिणियों के लिए सैलरी और हर घर के लिए कंप्यूटर और इंटरनेट का वादा किया है। हासन का विज़न ऐसा तमिलनाडु बनाने का है, जहां लोगों को सरकारी ऑफिसों में जाने की जरूरत नहीं रहेगी।

उन्होंने इंटरव्यू में कहा था कि 'यह बहुत बढ़िया विचार है। लागू किया जाए तो आप देखेंगे कि दुनिया में ये अर्थव्यवस्था का प्रोफाइल कैसे सुधारा जा सकता है। इससे ई-गवर्नेंस मुमकिन हो पाएगा। आप इसे पॉपुलिज्म कहिए, लेकिन इसके फायदे बहुत व्यापक होंगे।'

कमल हासन अपने कार्यकर्ताओं के साथ इंडोर बैठकें करते हैं और उनके रोड शोज़ में युवाओं और महिलाओं की बड़ी संख्या होती है। वो रैलियों में कहते हैं, 'यहां जो लोग हैं, उन्हें एक चीज समझ लेनी चाहिए। यह ईमानदारी और भ्रष्टाचार के बीच लड़ाई है। इसमें आपकी भी भूमिका रहनी चाहिए। इतिहास ने आपको यह मौका दिया है।'

ये भी पढ़ें:ताबड़तोड़ गोलियों से दहला कश्मीर: आतंकियों ने दागे मोर्टार, निशाना सेना की चौकियां

मदुरई को दूसरी राजधानी बनाने के लिए MGR के सपने को आगे बढ़ा रहे हैं

मदुरई में अपने कैंपेन में उन्होंने कहा कि, ''वो मदुरई को दूसरी राजधानी बनाने के लिए MGR के सपने को आगे बढ़ा रहे हैं।'' उन्होने बाद में कहा था कि वो 'MGR की गोद में बड़े हुए' हैं और बाद में MGR के साथ अपना एक वीडियो भी शेयर किया था। वो AIADMK के संस्थापक और मुख्यमंत्री MG रामाचंद्रन को बार-बार उद्धृत करते हैं। उनका कहना है कि उनके विचार और उनके काम आज भी प्रासंगिक हैं और उन्हें लेकर आगे बढ़ा जा सकता है। कमल हासन ने सुपरस्टार रजनीकांत का सहयोग चाहते हैं, आपको बता दें, रजनीकांत में स्वास्थ्य कारणों से चुनावी राजनीति से किनारा कर चुके हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story