TRENDING TAGS :
DMK सांसद ए राजा के बिगड़े बोले- तमिलनाडु के CM पर की अभद्र टिप्पणी
पलानीस्वामी का जन्म गलत रास्ते पर हुआ। राजा के विवादित बयानों की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है। लोग कह रहे हैं कि राजा को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था। बता दें कि तमिलनाडु में 6 अप्रैल को विधानसभा के चुनाव होने हैं।
चेन्नई : तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से पहले डीएमके और एआईएडीएमके (AIADMK) के बीच घमासान मचा है। दोनों दल के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और डीएमके के सांसद ए राजा के विवादित बयान दिया है। इस बयान से हंगामा मच गया है।
उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई. पलानीस्वामी की तुलना डीएमके के प्रमुख एमके स्टालिन चप्पल से की है। राजा ने कहा है कि पलानीस्वामी की कीमत स्टालिन के चप्पल से भी कम है।
एक चुनावी सभा में ए राजा ने कहा, 'के. पलानीस्वामी गुड़ और चीनी के मार्केट में काम करते थे। ऐसे में वो कैसे स्टालिन को चुनौती दे सकते हैं। स्टालिन के चप्पल की कीमत भी पलानीस्वामी से एक रुपये ज़्यादा होगी और ऐसे में वो स्टालिन को चुनौती दे रहे हैं। जो हिम्मत नेहरू, इंदिरा गांधी या फिर मोदी नहीं दिखा सके वो पलानीस्वामी दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि उन्हें लगता है कि जो पैसा उन्होंने लोगों का लूटा है वो उन्हें बचा लेंगे। वो कह रहे हैं कि स्टालिन को रोक लेंगे। अगर वो एक दिन भी ऐसा कर लेते हैं तो उनकी गाड़ी घर से ऑफिस नहीं जा सकेगी।
राजा की आलोचना
ए राजा यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, 'स्टालिन का जन्म सही रास्ते पर हुआ, जबकि पलानीस्वामी का जन्म गलत रास्ते पर हुआ। राजा के विवादित बयानों की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है। लोग कह रहे हैं कि राजा को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था। बता दें कि तमिलनाडु में 6 अप्रैल को विधानसभा के चुनाव होने हैं।
यह पढ़ें....बांग्लादेश: मतुआ समुदाय से मिले PM मोदी, कहा- हमेशा मिला ठाकुर परिवार का प्यार
वही चीज़ खरीदते हैं जिसे खरीदने की क्षमता है
पलानीस्वामी ने भी राजा के विवादित बयान का जवाब दिया है। उन्होंने राजा पर घोटाला करने का आरोप लगाया है। मेरी कीमत स्टालिन की चप्पल की तुलना में एक रुपये कम है। देखें कि वे कैसे बात करते हैं। वो एक मुख्यमंत्री की तुलना एक चप्पल से कैसे कर सकते हैं? मैं जो हूं वही रहूंगा। मैं एक किसान हूं और हम गरीब ही रहेंगे। हम कड़ी मेहनत करते हैं। और केवल वही चीज़ खरीदते हैं जिसे खरीदने की हमारे में क्षमता होती है। हम उनके जैसे नहीं हैं। उन्होंने 1.76 लाख करोड़ का भ्रष्टाचार किया। वो इस पैसे से जो चाहे वो खरीद सकते हैं।
यह पढ़ें....कानपुर: दोस्त का साथ देना पड़ा भारी, दबंगों ने की युवक की गोली मारकर हत्या
चुनाव 6 अप्रैल को
तमिलनाडु में पंद्रहवीं विधानसभा का कार्यकाल 2 मई 2021 को समाप्त हो रहा है। लगभग 6,28,23,749 मतदाता तमिलनाडु में सोलहवीं विधानसभा के लिए उम्मीदवारों का चुनाव करेंगे। तमिलनाडु विधानसभा की 234 सीटों के लिए चुनाव 6 अप्रैल को एक ही चरण में होगा और मतों की गिनती 2 मई को होगी।