×

12 साल की छोटी सी उम्र में इस लड़की ने किया कमाल, जानती है 14 भाषा

प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। जिसमें आगे बढ़ने की ललक और कुछ कर दिखाने की चाहता होती है वो अपनी अलग पहचान बना ही लेते हैं। मध्य प्रदेश की एक बेटी ने महज 12 साल की उम्र में 12वीं की बोर्ड की परीक्षा पास कर ली है। इस बच्ची  के टैलेंट को देखकर हर कोई उसे सराह रहा है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 29 July 2020 3:21 PM GMT
12 साल की छोटी सी उम्र में इस लड़की ने किया कमाल, जानती है 14 भाषा
X

इंदौर: प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। जिसमें आगे बढ़ने की ललक और कुछ कर दिखाने की चाहता होती है वो अपनी अलग पहचान बना ही लेते हैं। मध्य प्रदेश की एक बेटी ने महज 12 साल की उम्र में 12वीं की बोर्ड की परीक्षा पास कर ली है। इस बच्ची के टैलेंट को देखकर हर कोई उसे सराह रहा है। बच्ची ने हाल ही में कोरोना के चलते अपने पिता को खोया है। वह अपने पिता का सपना पूरा कर आईएएस बनना चाहती है।

यह पढ़ें...जानें क्या होती है प्लाज्मा थैरेपी, कोरोना को हरा चुके ये व्यक्ति ही कर सकते हैं डोनेट

12 वीं में 62.8 फीसदी

12 साल की तनिष्का सुजीत इंदौर के एरोड्रम इलाके के एक स्कूल में कक्षा 5 की छात्रा रही है। तनिष्का का आई क्यू लेवल हम उम्र के सामान्य बच्चों से कहीं ज्यादा है। वह छोटी उम्र में मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं क्लास की परीक्षा 62.8 फीसदी अंकों से पास कर ली है। जिसके बाद 12 साल की उम्र में 12वीं की परीक्षा पास करने वाली वह मध्य प्रदेश की पहली छात्रा बन गई है। तनिष्का ने कहा, ' 12 वीं में 62.8 फीसदी आए हैं। वो बहुत खुश है। उसके पापा ने बोला था की कुछ अलग करना है इसलिए वो ये परीक्षा दी है। तनिष्का ने 11 साल की उम्र में हाई स्कूल किया था। इसमें सबसे ज्यादा मेरे मम्मी-पापा ने सपोर्ट किया है। पापा ही नोट्स देते थे। वो आईएएस की तैयारी करना चाहती है।

14 अलग-अलग भाषाओं

छात्रा की मां अनुभा सुजीत का कहना है कि समस्या तो काफी आईं पर ईश्वर और इसके पिता की मेहनत सफल हुई। हमें प्रशासनिक तौर पर परमिशन मिलने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाली तनिष्का को हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 14 अलग-अलग भाषाओं का भी ज्ञान है। उसके पढ़ने लिखने की क्षमता सामान्य बच्चों से कहीं ज्यादा है उसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है । पिता की दो जुलाई को कोरोना से मौत हो चुकी है। पिता की बीमारी के समय भी तनिष्का अपनी इंटर की परीक्षा दे रही थी।

यह पढ़ें...राफेल के बाद अब नौसेना को इस खतरनाक हेलिकॉप्टर का इंतजार, जानिए खासियत

मध्य प्रदेश का नाम रोशन

आज तनिष्का के पिता इस दुनिया में नहीं है लेकिन वो अपने पिता के सपनों को साकार करना चाहती है इसलिए पढ़ाई कर रही है। कथक नृत्य के साथ-साथ खेल में पारंगत तनिष्का आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। पिता की मौत के बाद तनिष्का की मां को अब अपनी बच्ची के भविष्य को लेकर चिंता सताने लगी है। आजतक से बातचीत में उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से तनिष्का को सपोर्ट करने को लेकर अपील की है। उनका कहना है कि अगर सरकार उनका सहयोग करेगी तो वह पूरे मध्य प्रदेश का नाम रोशन करेगी।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story