×

किसान आंदोलन में बलूचिस्तान की एंट्री, तारिक फतेह ने वीडियो जारी कर पूछा सवाल

तारिक फतेह ने किसान आंदोलन पर सवाल करने वाली रिहाना, मिया खलीफा, और ग्रेटा थनबर्ग पर बलूचिस्तान के हालातों पर चुप्पी क्यों साधने पर सवाल किया।

Shivani Awasthi
Published on: 6 Feb 2021 7:22 AM GMT
किसान आंदोलन में बलूचिस्तान की एंट्री, तारिक फतेह ने वीडियो जारी कर पूछा सवाल
X

किसान आंदोलन को लेकर विश्व स्तर पर आवाजें उठने लगी हैं। इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना, मिया खलीफा, और ग्रेटा थनबर्ग के ट्वीट्स पर घमासान मचा हुआ है। एक तरफ तो भारत के कई राजनीतिक और खेल व मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों ने उनके ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे देश का निजी मामला बताया । वहीं अब पाकिस्तानी मूल के लेखक और पत्रकार तारिक फतेह ने इन तीनो विदेशी हस्तियों से सवाल किया है।

तारिक फतेह ने रिहाना, मिया खलीफा, और ग्रेटा थनबर्ग से किया सवाल

दरअसल, पाकिस्तानी मूल के लेखक और पत्रकार तारिक फतेह ने रिहाना, मिया खलीफा, और ग्रेटा थनबर्ग पर तंज किया कि उन्हें बलूचिस्तान के हालातों पर भी ट्वीट करना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः जवानों से घिरी दिल्ली! चक्का जाम पर ऐसी है सुरक्षा व्यवस्था, देखिए तस्वीरें

बलूच लड़कियों और लड़कों के हालातों का उठाया मुद्दा

तारिक ने एक ट्वीट के जरिये तीनो से सवाल किया, 'क्या आप पाकिस्तान के कब्जे वाले बलूचिस्तान में बलूच लड़कियों और लड़कों की स्थितियों के बारे में ट्वीट करना चाहेंगे? उन्होंने तंज किया कि क्या मैं ईश्वर की पूजा के साथ आपके पीआर मैनेजर से सम्पर्क करूँ? तारिक फतेह ने ब्लूच का एक वीडियो भी जारी किया है।



ये भी पढ़ें- किसान आंदोलन में गुंडें: बॉर्डर पहुंचे गैंगेस्टर का वीडियो वायरल, कह रहा ऐसी बात

बता दें कि हॉलीवुड सिंगर रिहाना, ग्रेटा थनबर्ग से लेकर मिया खलीफा तक किसान आंदोलन को सपोर्ट कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने ट्वीट कर किसान आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया दी। जहां रिहाना ने बॉलीवुड सेलेब्स पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि वे लोग किसान आंदोलन पर चुप क्यों हैं।

रिहाना का ट्वीट

2 फरवरी, 2021 को रिहाना ने किसान आंदोलन पर एक सीएनएन की एक स्टोरी का लिंक शेयर करते हुए ट्विटर पर एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा - हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं?



मिया खलीफा का किसानों पर ट्वीट

मिया खलीफा ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए एक ट्विटर पर कुछ पोस्ट शेयर किए थे। 3 फरवरी को मिया खलिफा ने भारत में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए लिखा था, “मानवाधिकार उल्लंघन में क्या हो रहा है ? वे नई दिल्ली के आसपास इंटरनेट काट दिया?” खलिफा का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसके कारण वह ट्रोलर्स के निशाने पर हैं।



पोर्न स्टार मिया खलीफा ने इन प्रदर्शनकारियों को जवाब देते हुए ट्वीट किया है, “मैं पुष्टि करना चाहती हूं कि मुझे वास्तव में होश आ गया है, और आपकी चिंता के लिए धन्यवाद देना चाहूंगी, यद्यपि यह अनावश्यक है। हालांकि मैं अभी भी किसानों के साथ खड़ी हूं।”



ग्रेटा थनबर्ग ने किया किसान आंदोलन का समर्थन

पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने एक बार फिर ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि मैं अभी भी किसानों के साथ खड़ी हूं और उनके शांतिपूर्ण विरोध के समर्थन में हूं। कोई भी नफरत, धमकी इसे बदल नहीं सकती। #FarmersProtest



दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story