×

पत्नी को ढूढ रहा था पति, दोस्त के घर पहुंचा तो मिली ऐसी हालत में, उड़ जाएंगे होश

संदीप ने गले काटने वाली स्टोन कटर का इस्तेमाल किया था। संदीप ने पहले महिला की हत्या को अंजाम दिया उसके बाद खुद का गला काट लिया।

Newstrack
Published on: 21 Nov 2020 7:40 AM GMT
पत्नी को ढूढ रहा था पति, दोस्त के घर पहुंचा तो मिली ऐसी हालत में, उड़ जाएंगे होश
X
पत्नी को ढूढ रहा था पति, दोस्त के घर पहुंचा तो मिली ऐसी हालत में, उड़ जाएंगे होश photo (social media)

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक सनसनी खेज मामला सामने आ रहा है। जिस घटना ने लोगों के कान खड़े कर दिए है। आपको बता दें कि इस जिले में एक शख्स की पत्नी गायब हो गई थी। उसने काफी तलाश की लेकिन पत्नी नहीं मिली। आपको बता दें कि यह शख्स दो दिन बाद अपने दोस्त के यहां गया तब उसने देखा कि उसकी पत्नी और उसके दोस्त की बॉडी फैलेट में सड़ी-गली हालत में मिली।

ठाणे जिले से पत्नी हुई लापता

इस शख्स की पत्नी 17 नवंबर को घर से लापता हुई थी। आपको बता दें कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले में यह मामला सामने आया है। यह घटना ठाणे जिले के अंबरनाथ फ्लैट की घटना है जिसमें इस महिला का शव पड़ा मिला। इस फ्लैट में दोनों की बॉडी सड़ रही थी। आपको बता दें कि इस महिला की जांच करने पर इसका नाम जयंती शाह के रूप में सामने आया।

बेहरहमी से घटना को दिया अंजाम

महाराष्ट्र की इस घंटना ने लोगों को दहला दिया है। आपको बता दें कि इस महिला के पति अजीत ने शिवाजी पुलिस स्टेशन पर इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दूसरा शव उसके दोस्त संदीप सक्सेना का था। दो दिन बाद जब पुलिस पहुंची दोनों बॉडी बुरी तरह से सड़ चुकी थी। पुलिस ने इस घटना को देखकर अंदाजा लगाया कि संदीप ने गले काटने वाली स्टोन कटर का इस्तेमाल किया था। संदीप ने पहले महिला की हत्या को अंजाम दिया उसके बाद खुद का गला काट लिया।

यह भी पढ़े : आत्महत्या हानि दिवस: क्यों करते हैं लोग ऐसा, जानिए उस खतरनाक पल के बारे में

पुलिस ने दी यह जानकारी

पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी और बताया कि अजीत और संदीप एक ही फर्म में काम करते थे। संदीप अक्सर अजीत के घर जाया करता था। अजीत की पत्नी और संदीप के बीच काफी अच्छी दोस्ती हो चुकी थी। आपको बता दें कि संदीप और जयंती के बीच सबंध बन रहे थे जिसका विरोध अजीत ने किया। इसके बाद 17 नवंबर को जयंती घर से लापता हो गई। दो दिन बाद जब अजीत के फ्लैट में जांच की तब दोनों की बॉडी मिली।

यह भी पढ़े : टुकड़ों में मिली लाशें: अचानक हुआ भयानक हादसा, कांपा पूरा गुजरात

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story