×

छठ पूजा 2020: हुई त्योहार की शुरुआत, जाने नहाय-खाय का पहला दिन

इस बार इस छठ पूजा को 20 नवंबर शुक्रवार से शुरू किया जा रहा है। आपको बता दें कि इस छठ पूजा का पहला दिन कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाया जा रहा है।

Newstrack
Published on: 17 Nov 2020 6:58 AM GMT
छठ पूजा 2020: हुई त्योहार की शुरुआत, जाने नहाय-खाय का पहला दिन
X
छठ पूजा 2020: हुई त्योहार की शुरुआत, जाने नहाय-खाय का पहला दिन photo (social media)

लखनऊ : बिहार का सबसे जाना माना त्योहार अब आ गया है। दिवाली के भाई दूज से इस त्योहार का समापन हो जाता है। और इसके बाद छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो जाती है। आपको बता दें कि छठ पूजा कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाई जाती है। यह त्योहार बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखण्ड में छठ पूजा को बहुत ही धूमधाम से मानते हैं। लेकिन इसके साथ - साथ दिल्ली, मुंबई समेत कई बड़े शहरों में इस छठ पूजा को मानते हैं।

छठ पूजा 2020

बिहार का छठ पूजा का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता हैं। इस बार इस छठ पूजा को 20 नवंबर शुक्रवार से शुरू किया जा रहा है। आपको बता दें कि इस छठ पूजा का पहला दिन कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाया जा रहा है। इस बार कोरोना के कारण लोग इस पूजा में सतर्कता बरत रहे हैं। आपको बता दें कि छठ पूजा का पहला दिन नहाय खाय से शुरू होता है।

छठ पूजा का पहला दिन नहाय - खाय

छठ पूजा का पहला दिन नहाय - खाय से शुरू होता है। आपको बता दें कि यह पूजा 18 नवंबर बुधवार से पहला दिन शुरू हो रहा है। इस पहले दिन नहाय खाय का सूर्योदय सुबह 6 बजकर 46 मिनट पर होगा। और शाम को 5 बजकर 26 पर होना है। आपको बता दें कि छठ पूजा जो स्त्रियां व्रत रहती है वो नहाय खाय के पहले दिन से इस व्रत की शुरुआत करती है। आपको बता दें कि व्रत में नहाय खाय में स्त्रियां सात्विक भोजन करती है।

नहाय - खाय के दिन सात्विक भोजन

ये भी पढ़ें…अमेरिका में कोरोना के 1 करोड़ 11 लाख से ज्यादा मामले, 2 लाख 47 हजार लोगों की मौत

छठ पूजा के इस दिन लोग अपने घरो में सात्विक भोजन बनाते हैं। आपको बता दें कि इस नहाय- खाय में लौकी की सब्जी और चने की दाल बनती है। इसके साथ जो लोग इस छठ पूजा का व्रत रखती है। वो इस भोजन को सबसे पहले करती है। आपको बता दें कि जो स्त्रियां छठ पूजा का व्रत रखती है वो व्रत खत्म होने तक जमीन पर ही सोना होता है।

ये भी पढ़ें… मुख्यमंत्री ने फूलों से बनी गुरु गोरक्षनाथ अगरबत्ती को सराहा, इसलिए बताया बड़ा कदम

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Newstrack

Newstrack

Next Story