×

बाढ़ का कहर: देखते ही देखते कुछ ही सेकेण्ड में बह गया स्कूल, देखें वीडियों

भारत में मानसून की बारिश ने अब बाढ़ का रूप धारण कर लिया है। बारिश के चलते असम के करीब 15 लाख लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। मूसलाधार बारिश के कारण हजारों इमारतों को नुकसान हुआ है तो कई इमारतें धराशाही हो गई हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 14 July 2019 5:13 AM GMT
बाढ़ का कहर: देखते ही देखते कुछ ही सेकेण्ड में बह गया स्कूल, देखें वीडियों
X
Aasam monsoon

नई दिल्ली : भारत में मानसून की बारिश ने अब बाढ़ का रूप धारण कर लिया है। बारिश के चलते असम के करीब 15 लाख लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। मूसलाधार बारिश के कारण हजारों इमारतों को नुकसान हुआ है तो कई इमारतें धराशाही हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक स्कूल का वीडियो जारी किया है जो काफी डराने वाला है।

यह भी देखें... महाभारत है ये अच्छी बातें, जीवन में शामिल कर बन सकते हैं सफल, जानिए कैसें?

देखते-देखते बह गया स्कूल

बाढ़ के चलते मौरीगांव जिले के टेंगागुरी स्थित एक स्कूल देखते-देखते चंद सेकेंड में ब्रह्मपुत्र नदी में समा गया। 26 सेकेंड के इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि स्कूल पानी के बहाव में कागज की तरह बह गया।

बारिश के चलते ब्रह्मपुत्र नदी के साथ ही दिक्खू, धनसिरी, जिया भराली, पुतिमारी और बेकी नदियां भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

असम में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है, जिसके बाद राज्य में सहायता के लिए सेना को बुलाया गया है। ब्रहमपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। राज्य में बाढ़ की वजह से छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि 21 जिलों के करीब 8.7 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारी 11 जिलों में 68 राहत शिविर और वितरण केंद्र चला रहे हैं, जहां 7643 लोगों ने शरण ली हुई है।

यह भी देखें... राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प बोलें- यूरेनियम के आयात पर नहीं लगाया जाएगा कोटा

बाढ़ की स्थिति बहुत भयावह

मौसम विभाग (आरएमडी) ने जो अलर्ट जारी किया है, उसके अनुसार राज्य में बाढ़ की स्थिति काफ़ी भयावह हो सकती है। आरएमडी की रिपोर्ट का कहना है कि राज्य में अगले कुछ दिनों में काफ़ी भारी वर्षा की आशंका है।

कोकराझार, चिरांग, धुबरी, बंगाईगाँव, नलबारी, बारपेटा, उदलगुरी, कार्बी आंगलोंग, बिश्वनाथ, धेमाजी, चराईदेव, लखीमपुर, तिनसुकिया, दिमा हसाओ को रेड, ऑरेंज और येलो श्रेणी में रखा गया है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story