×

फिर चर्चा में मैथेमैटिक्स गुरू, कोरोना संकट के बीच द ग्रेट खली ने लिया इनका हालचाल

रविवार को द ग्रेट खली ने बिहार राज्य के रोहतास जिले के बिक्रमगंज के रहने वाले लोकप्रिय मैथेमैटिक्स गुरू आरके श्रीवास्तव से बात कर उना हालचाल पूछा।

Aradhya Tripathi
Published on: 3 May 2020 1:29 PM GMT
फिर चर्चा में मैथेमैटिक्स गुरू, कोरोना संकट के बीच द ग्रेट खली ने लिया इनका हालचाल
X

दुनिया के सभी देशो की तरह भारत भी कोविड 19 महामारी के कारण स्वास्थ संकट के बीच फसा हुआ है। देश में कोरोना संकट के बीच "डब्लू डब्लू ई " चैम्पियन द ग्रेट खली ने मैथेमैटिक्स गुरू फेम आरके श्रीवास्तव को फोन कर उनका और उनके परिवार का हाल चाल जाना। रविवार को द ग्रेट खली ने बिहार राज्य के रोहतास जिले के बिक्रमगंज के रहने वाले लोकप्रिय मैथेमैटिक्स गुरू आरके श्रीवास्तव से बात कर उना हालचाल पूछा।

खली ने फोन कर पूछा हेलो ब्रदर कैसे हो

द ग्रेट खली ने आर के श्रीवास्तव को फ़ोन कर कहा, हेल्लौ ब्रदर कैसे हो, आप और आपका परिवार कैसा है, आशा है आप सभी स्वस्थ होंगे, कृप्या अपना ख्याल रखे। द ग्रेट खली का संदेश आने पर आरके श्रीवास्तव ने बताया कि खली हमारे देश के युवाओ के लिये रॉल मॉडल हैं। कोरोना संकट के बीच उनका इस तरह से एक शिक्षक का हाल चाल जानना यह दर्शाता है की उनमे कितनी अधिक मानवता है।

ये भी पढ़ें- अमित शाह ने इनको किया सलाम, कहा कि पूरा देश आपके साथ है

आपको बताते चले की इससे पहले भी द ग्रेट खली आरके श्रीवास्तव के शैक्षणिक कार्यशैली की सराहना कर चुके हैं। द ग्रेट खली पहले भी आरके श्रीवास्तव को अपने एकेडमी में बुलाकर सम्मानित कर चुके हैं। इससे पहले भी देश के दर्जनो चर्चित हस्ती आर के श्रीवास्तव के अद्भुत,अविश्वसनीय,अकल्पनीय शैक्षणिक कार्यशैली की सराहना कर चुके है।

श्रीवास्तव के नाम दर्ज हैं कई रिकार्ड्स

आपको बताते चले की बिहार के आरके श्रीवास्तव का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड तथा गोल्डेन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स मे भी दर्ज है। आर के श्रीवास्तव आर्थिक रूप से गरीब स्टूडेंट्स को सिर्फ 1 रुपया गुरु दक्षिणा लेकर पढाते हैं।

ये भी पढ़ें- श्रद्धालुओं पर दिग्विजय का बड़ा बयान, तीर्थ यात्रियों और तबलीगी मरकज पर कसा तंज

आरके श्रीवास्तव ने प्रसिद्द पाईथागोरस थ्योरम को क्लासरूम प्रोग्राम में 52 अलग-अलग तरीकों से बिना रुके सिद्ध कर दिखाया है। इसके अलावा 250 क्लास से अधिक बार पूरे रात लगातार 12 घंटे गणित का निःशुल्क नाइट क्लासेज चलाकर स्टूडेंट्स को सेल्फ स्टडी के लिए जागरूक भी किया है ।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story