×

Makar Sankranti: मकर संक्रांति पर क्यों शुभ माना जाता है गंगा स्नान, ये है खास वजह

प्रयागराज में हर साल मकर संक्रान्ति के पर्व पर माघ मेले की शुरुआत होती है। आपको बता दें कि यह मेला एक महीने तक चलता है। मकर संक्रान्ति पर प्रयाग में संगम स्नान करने का अपना ही धार्मिक और पौराणिक महत्व है।

Shraddha Khare
Published on: 8 Jan 2021 4:55 AM GMT
Makar Sankranti: मकर संक्रांति पर क्यों शुभ माना जाता है गंगा स्नान, ये है खास वजह
X
Makar Sankranti: मकर संक्रांति पर क्यों शुभ माना जाता है गंगा स्नान, ये है खास वजह photos (social media)

प्रयागराज : हिन्दू धर्म में हर पर्व का अपना अलग महत्त्व है। माघ महीने की इस संक्रान्ति की अपनी अलग पहचान है। इस दिन को लोग मकर संक्रान्ति के रूप में मनाते हैं। हर साल इस मकर संक्रान्ति के दिन को लोग 14 जनवरी को मनाते आ रहे हैं लेकिन कुछ सालों से इस संक्रान्ति को 15 जनवरी को भी मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर लोग सूर्य नमस्कार, दान, गंगा स्नान जैसे कार्यों को करते हैं। आपको बता दें कि यूं तो देश भर में कई तीर्थस्थल हैं लेकिन इस संक्रान्ति के मौके पर सबसे अधिक लोग संगम नगरी में स्नान करने आते हैं।

क्यों मनाया जाता है मकर संक्रान्ति

प्रयागराज में हर साल मकर संक्रान्ति के पर्व पर माघ मेले की शुरुआत होती है। आपको बता दें कि यह मेला एक महीने तक चलता है। मकर संक्रान्ति पर प्रयाग में संगम स्नान करने का अपना ही धार्मिक और पौराणिक महत्व है। धार्मिक मान्यताओं की माने तो कहा जाता है कि माघ मास में सूर्य भगवान उत्तरायण होते हैं और मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इसी अनुसार इस दिन को काफी महत्व दिया जाता है। मकर राशि लगने से खरमास का अंत हो जाता है और शुभ कार्यों की शुरुआत की जाती है।

देश-विदेश से संक्रान्ति के मौके पर आते हैं गंगा स्नान

मकर संक्रान्ति के इस पर्व पर देश-विदेश, गांव और दूर दराज शहरों से लोग इस संगम नगरी में गंगा स्नान करने आते हैं। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर इस संगम स्नान को पुण्यकाल माना जाता है। भक्ति के रंग में रंगा जन सैलाब अपने इष्ट की आराधना करते हुए इस संगम में डुबकी लगाता है। लोग इस साल का बेसबरी से इंतजार करते हैं। हर साल लाखों की संख्या में भक्तों का ताता लगा रहता है।

makar sankranti

इस दिन दान देना माना जाता है शुभ

मकर संक्रान्ति के इस पावन मौके पर बुजुर्गो से लेकर बच्चों, महिलाओं और संतों का ताता लगा रहता है। दुनिया भर के लोग इस पावन अवसर पर इस संगम में डुबकी लगाते हैं। इस माघ मेले में साधु संतों को दान दिया जाता है। इस दिन दान देने की यह परंपरा बहुत शुभ मानी जाती है। आपको बता दें कि इस दिन लोगों को दान देना शुभ माना जाता है। इस खास मौके पर लोग खिचड़ी, तिल के लड्डू को दान देना शुभ माना जाता है।

ये भी पढ़ें: दिल्लीः सरकार और किसानों के बीच आज होगी पांचवें दौर की बैठक

पतंग महोत्सव

मकर संक्रान्ति के इस दिन को लोग काफी धूमधाम से मनाते हैं। इस खास मौके पर लोग पतंग भी उड़ाते हैं। इस पर्व पर आसमान में रंग बिरंगी पतंगों का नजारा देखना बेहद खूबसूरत प्रतीत होता है। कई जगहों पर मकर संक्रान्ति के दिन पतंग महोत्सव का आयोजन होता है। लड़के, लड़कियां इस दिन का मजा पतंग उड़ाकर करते है। हिन्दू धर्म के इस पर्व को बड़ी श्रद्धा, आस्था के साथ मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार का बड़ा फैसला: सिविल सर्विसेज का जम्मू-कश्मीर कैडर खत्म

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shraddha Khare

Shraddha Khare

Next Story