×

हिल उठे दुश्मन देश: दूसरे युद्धाभ्यास की कल से होगी शुरूआत, दिखाएंगे अपना दम

क्वाड के दूसरे अभ्यास में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के सबसे ताकतवर युद्धपोत का प्रदर्शन होगा। भारत की ओर से विक्रमादित्य मिग-29 और निमित्ज पर F-18 फाइटर प्लेन युद्धाभ्यास में अपना प्रदर्शन दिखाएगा।

Newstrack
Published on: 16 Nov 2020 2:00 PM GMT
हिल उठे दुश्मन देश: दूसरे युद्धाभ्यास की कल से होगी शुरूआत, दिखाएंगे अपना दम
X
हिल उठे दुश्मन देश: दूसरे युद्धाभ्यास की कल से होगी शुरूआत, दिखाएंगे अपना दम

नई दिल्ली: क्वाड के दूसरे चरण का युद्ध भाग मंगलवार से शुरू होने वाला है। इस युद्धाभ्यास में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया भाग लेगें। बता दें कि 3 नवंबर से 6 नवंबर के बीच बंगाल की खाड़ी में मालाबार के पहले चरण का युद्ध भाग हुआ था। वही मालाबार युद्धाभ्यास का दूसरा चरण मालाबार 2020 उत्तरी अरब सागर में 17 से 20 नवंबर 2020 तक आयोजित किया जाएगा। इस बार के युद्धाभ्यास में आस्ट्रेलिया को शामिल किया गया है। इससे पहले मालाबार युद्धाभ्यास में भारत, अमेरिका और जापान भी हिस्सा लेते थे।

क्वाड देशों दिखाएंगे अपनी ताकत

क्वाड के दूसरे अभ्यास में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के सबसे ताकतवर युद्धपोत का प्रदर्शन होगा। भारत की ओर से विक्रमादित्य मिग-29 और निमित्ज पर F-18 फाइटर प्लेन युद्धाभ्यास में अपना प्रदर्शन दिखाएगा। तो वहीं इस युद्धाभ्यास में भारत के अलावा अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विध्वंसक युद्धपोतों का प्रदर्शन देखने को मिलेगा। बता दें कि इस युद्धाभ्यास में चारों देश दुश्मनों को चित करने के लिए एक तरह की युद्ध नीति की तैयारी करते है। इस युद्धाभ्यास में चारों देश अपने नौसेनाओं को युद्ध के लिए विशेष तौर पर प्रशिक्षण देते हैं।

malabar 2020

ये भी पढ़ें:OnePlus के इस शानदार स्मार्टफोन में होगा बड़ा बदलाव, मिलेंगे गजब के फीचर्स

वहीं अभ्यास का दूसरा चरण मालाबार 2020 उत्तरी अरब सागर में 17 से 20 नवंबर 2020 तक आयोजित किया जाएगा। इस चरण में ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल होंगे।



इन दो देशों से हुई थी युद्धाभ्यास की शुरूआत

सन् 1992 में पहली बार भारत और अमेरिका के नौसेनाओं के मध्य युद्धाभ्यास शुरू हुआ था। इस युद्धाभ्यास की शुरूआत हिंद महासागार में की गई। हर साल होने वाले इस युद्धाभ्यास में पहले सिर्फ भारत और अमेरिका ही भाग लेते थे, लेकिन 2015 में जापान को भी इसमें शामिल कर लिया गया। भारत, अमेरिका और जापान के इस युद्धाभ्यास को लेकर ऑस्ट्रेलिया भी कुछ सालों से इसमें दिलचस्पी दिखाने लगा था, जिसके बाद इस साल उसे भी मालाबार के युद्धाभ्यास में शामिल कर लिया गया।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story