×

मिशन चंद्रयान-3 की जिम्मेदारी संभालेंगी ये साइंटिस्ट, हटाई गयीं एम वनिता

चंद्रयान-2 मिशन की प्रॉजेक्ट डायरेक्टर साइंटिस्ट एम वनिता थीं। लेकिन अब वह चंद्रयान-3 की टीम का हिस्सा नहीं होंगी। वहीं, मिशन चंद्रयान-2 की टीम को लीड करने वाली रितु करिधाल चंद्रयान-3 मिशन को संभालेंगी।

Roshni Khan
Published on: 18 Dec 2019 3:44 AM GMT
मिशन चंद्रयान-3 की जिम्मेदारी संभालेंगी ये साइंटिस्ट, हटाई गयीं एम वनिता
X

बेंगलुरु: चंद्रयान-2 मिशन की प्रॉजेक्ट डायरेक्टर साइंटिस्ट एम वनिता थीं। लेकिन अब वह चंद्रयान-3 की टीम का हिस्सा नहीं होंगी। वहीं, मिशन चंद्रयान-2 की टीम को लीड करने वाली रितु करिधाल चंद्रयान-3 मिशन को संभालेंगी। इसरो मुख्यालय की तरफ से एम वनिता की जगह पर पी वीरामुतुवेल को नियुक्त किया गया है।

आपको बता दें कि भारत के मिशन चंद्रयान-2 के साथ भेजे गए लैंडर विक्रम की लैंडिंग सफल नहीं हो पाई थी। मिशन में एम वनिता की टीम चंद्रयान-2 के सभी सिस्टम्स के लिए जिम्मेदार थी। एम वनिता के ट्रांसफर के बारे में इसरो की ओर से कोई आधिकारिक कारण नहीं दिया गया है। खास बात तो ये है कि चंद्रयान-2 के लिए रितु करिधाल को मिशन डायरेक्टर और एम वनिता को प्रॉजेक्ट डायरेक्टर बनाए जाने पर इसरो की खूब तारीफ हुई थी।

ये भी देखें:शोक में डूबा बॉलीवुड, फिल्म ‘मुकद्दर का सिकंदर’ के इस मशहूर कलाकार का निधन

इसरो ने किया एम वनिता का ट्रांसफर

मिली जानकारी के मुताबिक, इसरो के ऑर्डर की कॉपी में लिखा गया है, 'एम वनिता, शानदार वैज्ञानिक और चंद्रयान-2 की प्रॉजेक्ट डायरेक्टर को अब पेलोड, डेटा मैनेजमेंट ऐंड स्पेस ऐस्ट्रोनॉमी एरिया (पीडीएमएसए) का डेप्युटी डायरेक्टर नियुक्त किया जाता है। वहीं, पी वीरामुतुवेल का इसरो मुख्यालय से ट्रांसफर करके उन्हें चंद्रयान-3 का प्रॉजेक्ट डायरेक्टर नियुक्त किया जाता है।'

ये भी देखें:बंपर निवेश! इन्वेस्टर्स समिट सबसे ज्यादा निवेश आईटी व इलेक्ट्रानिक्स में

एक और ऑर्डर के मुताबिक, वीरामुतुवेल प्रॉजेक्ट मैनेजमेंट टीम की भी अगुवाई करेंगी। आपको बता दें कि सभी डेप्युटी प्रॉजेक्टर डायरेक्टर्स इस टीम के सदस्य हैं। इस मिशन के लिए इसरो ने 29 डेप्युटी प्रॉजेक्ट डायरेक्टर नियुक्त किए हैं, जो मिशन से रिलेटेड अलग-अलग काम देखेंगे। इनमें से कुछ लैंडर तो कुछ रोवर के डिवेलपमेंट पर भी काम करेंगे।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story