×

भारत में हुई कोरोना से इस व्यक्ति की मौत: शक के घेरे में पूरा गांव, हो रही निगरानी

चीन का कोरोना वायरस भारत में आ तो चुका ही है और लगातार बढ़ता ही जा रह है। रविवार को 5 और मामले सामने आए हैं, जिसके बाद देश में अब कोरोना वायरस के 43 मामले हो गए हैं।

Roshni Khan
Published on: 9 March 2020 3:38 AM GMT
भारत में हुई कोरोना से इस व्यक्ति की मौत: शक के घेरे में पूरा गांव, हो रही निगरानी
X

लद्दाख: चीन का कोरोना वायरस भारत में आ तो चुका ही है और लगातार बढ़ता ही जा रह है। रविवार को 5 और मामले सामने आए हैं, जिसके बाद देश में अब कोरोना वायरस के 43 मामले हो गए हैं। रविवार को ही केरल में 5 मरीजों का सैंपल टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। इसी बीच खबर आ रही है कि ईरान से यात्रा कर लद्दाख लौटे एक 76 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। इस व्यक्ति की मौत कोरोना वायरस से हुई है।

ये भी पढ़ें:दंगाई पोस्टर पर तकरार: योगी सरकार के आदेश पर हाईकोर्ट का फैसला आज

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात एक पूर्व पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस व्यक्ति की मौत के बाद उसके गांव को बाकी इलाके से आइसोलेट कर दिया गया। लद्दाख प्रशासन के अनुसार COVID-19 संक्रमण के लक्षण की वजह से शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वैसे तो उन्हें और भी स्वास्थ्य की दिक्कतें थीं, ऐसे में अभी हम फाइनल टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद ही पुष्ट जानकारी दे पाएंगे।

लेह में स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मोतिप दॉरजॉय ने कहा

एक एजेंसी के अनुसार लेह में स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मोतिप दॉरजॉय ने कहा, 'उन्हें यूरिनरी ट्रैक्ट का इंफेक्शन था जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई। उनकी कुछ पिछली मेडिकल हिस्ट्री भी थी। इसलिए अधिक सतर्कता के लिए हमने उसके नमूने दिल्ली भेजे हैं। हम दिल्ली टीम के साथ संपर्क में हैं और रिपोर्ट दो दिन में आ जानी चाहिए।'

उस शख्स ने हाल ही में ईरान की यात्रा की थी। वो उसी फ्लाइट से लौटे थे जिसमें 2 लोग Covid-19 से संक्रमित थे। इनकी मौत के बाद गांव को बाकी इलाके से आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं लद्दाख में 31 मार्च तक के लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:IPS अजय पाल के खिलाफ FIR दर्ज,महिला ने लगाए गंभीर आरोप, बताया खुद को..

बंगाल में हुआ ऐसा मामला

इससे पहले पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रविवार को डायबिटीज से पीड़ित एक आदमी की आइसोलेशन वार्ड में रहने के दौरान मौत हो गई। उन्‍हें इस वार्ड में कोरोना वायरस के लक्षणों का संदेह होने के बाद भर्ती कराया गया था और एक दिन बाद उनकी मौत हो गई। वो शख्स हाल ही में सऊदी अरब से लौटा था।

डॉक्टरों के मुताबिक, उसे अस्पताल में बुखार, खांसी और जुकाम की शिकायत के चलते भर्ती कराया गया था। हेल्थ सर्विसेज के डायरेक्टर अजय चक्रवर्ती ने बताया कि वैसे तो नए कोरोना वायरस की जांच के लिए उनके खून और लार के सैंपल, जो टेस्ट के लिए भेजे गए थे, उनके रिजल्ट का अब भी इंतजार है, जनरुल हक की मौत शायद डायबिटीज से ही हुई है।

मिस्र के पास नील नदी में एक क्रूज़ को निगरानी में रखा गया

इस बीच मिस्र के पास नील नदी में एक क्रूज़ को निगरानी में रखा गया है, इस क्रूज़ में 17 भारतीय भी मौजूद हैं। ये भारतीय तमिलनाडु से ताल्लुक रखते हैं, जो कि घूमने के लिए मिस्र गए थे।

मिस्र के लक्ज़र शहर के पास मौजूद नील नदी में एक क्रूज़ मौजूद है, जिसका नाम ‘A SARA’ है। इस क्रूज़ में 18 भारतीय हैं, जो तमिलनाडु से एक टूर पैकेज पर गए थे। ये ग्रुप 27 फरवरी को भारत से गया था, इस ग्रुप को 7 मार्च को वापस लौटना था।

मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा, 6 मार्च को इस शिप की जांच की गई थी और सभी टूरिस्टों का टेस्ट किया गया था। इनमें से कुल 33 टूरिस्ट और 12 क्रू मेंबर पॉजिटिव रिजल्ट आए हैं। चेन्नई का रहने वाला एक टूरिस्ट अस्पताल में भी भर्ता कराया गया। इसके साथ ही उसकी पत्नी को निगरानी में रखा गया है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story