×

लॉकडाउन बना बर्बादी: चली गई करोड़ों लोगों की नौकरी, तबाह हुई ये सारी कंपनियाँ

महामारी का दौर आने से हजारों कंपनियों पर ताले लग गए। बड़ी तादात में लोग बेरोजगार हो गए। केंद्र सरकार द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लागू किये लॉकडाउन के कारण औद्योगिक सेक्टर को बड़ा नुकसान हुआ है।

Newstrack
Published on: 11 March 2021 9:01 AM GMT
लॉकडाउन बना बर्बादी: चली गई करोड़ों लोगों की नौकरी, तबाह हुई ये सारी कंपनियाँ
X
महामारी कोरोना की वजह से सबसे बुरा असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ा। इससे रोजगार से लेकर उद्योग-धंधे, छोटे कारोबार सभी ठप हो गए।

नई दिल्ली: महामारी कोरोना की वजह से सबसे बुरा असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ा। इससे रोजगार से लेकर उद्योग-धंधे, छोटे कारोबार सभी ठप हो गए या फिर बहुत बुरा प्रभावित हुए। महामारी का दौर आने से हजारों कंपनियों पर ताले लग गए। बड़ी तादात में लोग बेरोजगार हो गए। केंद्र सरकार द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लागू किये लॉकडाउन के कारण औद्योगिक सेक्टर को बड़ा नुकसान हुआ है। कई छोटी मोटी कंपनियां और उद्योग इसमें बर्बाद हो गये हैं।

ये भी पढ़ें...महाराष्ट्र के नागपुर में पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान, 15 से 21 मार्च तक रहेगी पाबंदी

हजारों मजदूरों का छूटा काम

ऐसे में महामारी के दौरान यानी अप्रैल 2020 से फरवरी 2021 के दौरान कुल 10,113 कंपनियों पर हमेशा के लिए ताला लगने की जानकारी कंपनी मामले विभाग के ताजे आंकड़ों से पता चली है। कंपनियों में ताला लगने की वजह से हजारों मजदूरों का काम धंधा छूट गया। वे बेरोजगार हो गए।

इसके साथ ही कंपनी अधिनियम 2013 की धारा 248(2) के अनुसार, देश में 10113 कंपनियों ने स्वेच्छा से कारोबार बंद करने के निर्णय लिया है ऐसी जानकारी कंपनी मामले राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने संसद में दी। वहीं इन कंपनियों के विरोध में कंपनी मामले मंत्रालय की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है ये भी उन्होंने स्पष्ट किया है।

employ फोटो-सोशल मीडिया

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सबसे ज्यादा कंपनियां बंद हुई हैं। इस बारे में रिपोेर्ट से सामने आई जानकारी के मुताबिक, बंद हुई कंपनियों में सबसे ज्यादा दिल्ली की है।

ये भी पढ़ें...शिवरात्रि पर बड़ा ऐलान: शिवभक्तों को मिली खुशखबरी, खुल रहे केदारनाथ के कपाट

ये हैं जानकारियां-

उत्तर प्रदेश - उत्तर प्रदेश में 1936 कंपनियों पर ताले लग गये

दिल्ली - पिछले 11 महीनों में दिल्ली में सबसे अधिक 2394 कंपनियां बंद हुई हैं

तेलंगाना - तेलंगाना में 404 कंपनियां

केरल - केरल में 307 कंपनियां

राजस्थान - राजस्थान में 497 कंपनियां

बिहार बिहार में 104 कंपनियां हमेंशा के लिए बंद हो गई हैं

झारखंड - 137 कंपनियां

मध्यप्रदेश - 111 कंपनियां

कर्नाटक - कर्नाटक में 836 कंपनियां बंद हुई हैं

चंडीगढ़ - चंडीगढ़ में 501 कंपनियां

तमिलनाडु - तमिलनाडु में इसी अवधि में 1322 कंपनियों को अपना शटर बंद करना पड़ा है

महराष्ट्र - वहीं महाराष्ट्र में 1279 कंपनियों को ताला लगाना पड़ा है

ये भी पढ़ें...पति-पत्नी की मौत से कांप उठा बलिया, आत्महत्या की गुत्थी को सुलझाने में जुटी पुलिस

Newstrack

Newstrack

Next Story