×

तीन लड़कियां जली जिंदा, पीजी में हुआ ऐसा खौफनाक हादसा, दहल गई राजधानी

पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में भयानक हादसा हो गया है। इस हादसे में तीन लड़कियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। चंडीगढ़ के सेक्‍टर 32 डी में एक मकान में चलाए जा रहे गर्ल्‍स पीजी में भीषण आग लग गई।

Dharmendra kumar
Published on: 22 Feb 2020 1:08 PM GMT
तीन लड़कियां जली जिंदा, पीजी में हुआ ऐसा खौफनाक हादसा, दहल गई राजधानी
X

नई दिल्ली: पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में भयानक हादसा हो गया है। इस हादसे में तीन लड़कियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। चंडीगढ़ के सेक्‍टर 32 डी में एक मकान में चलाए जा रहे गर्ल्‍स पीजी में भीषण आग लग गई। इसमें तीन लड़कियां जिंदा जल गई। तो वहीं एक लड़की ने पहली मंजिल की छत से कूद कर अपनी जान बचाई। वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे में जिन लड़कियों की मौत हुई है उनकी पहचान रिया, पंछी और मुस्‍कान के तौर पर हुई है। इनमें दो पंजाब और एक हरियाणा की रहने वाली थी। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने क्षेत्र को अपने घेरे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें...यूपी चुनाव पर बड़ा ऐलान: क्या बसपा के इस फैसले से सपा को होगा नुकसान

मिली जानकारी के मुताबिक पीजी में लोगों ने अचानक धुंआ उठता हुआ देखा। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम व पुलिस पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। अंदर जाकर देखा तो वहां तीन लड़कियां बुरी तरह झुलसी हुई अवस्था में पड़ी थी। उनकी तब तक मौत हो चुकी थी। तीनों की उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें...शाहीन बाग से बड़ी खबर: प्रदर्शनकारियों ने किया ये ऐलान, 70 दिन से बंद रास्ता खुला

इस पीजी में करीब 25 बच्चों के रहने की व्यवस्था है, लेकिन अभी यहां चार-पांच लड़कियां ही रह रही थीं। आग कैसे लगी अभी इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story