×

पंडित नेहरू की जयंती: PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, राहुल ने कही ये बड़ी बात

पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश आजाद होने के बाद यह भारत के पहले प्रधानमंत्री बने थे। इन्होने अपने जीवन काल में 17 साल तक प्रधानमंत्री के पद पर रहे थे।

Newstrack
Published on: 14 Nov 2020 6:22 AM GMT
पंडित नेहरू की जयंती: PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, राहुल ने कही ये बड़ी बात
X
पंडित नेहरू की जयंती: PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, राहुल ने कही ये बड़ी बात photos (social media)

नई दिल्ली : आज भारत दो अवसर को एक दिन मना रहा है आपको बता दें आज 14 नवंबर के दिन बाल दिवस भी मनाया जाता है। इसके साथ आज दिवाली का शुभ त्योहार भी आज के दिन भारत मना रहा है। आज के दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल का जन्म भी मनाया जाता है। आपको बता दें कि इनका जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। प्रधानमंत्री को बच्चों से बहुत लगाव था। आपको बता दें कि जब इनका निधन 1964 को हुआ था तब से इस दिन को बाल दिवस के रूप में मानते हैं।

जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर मोदी ने किया याद

भारत के पहले प्रधानमंत्री की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा है, "देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि."



राहुल गांधी ने नेहरू को किया याद

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत के पहले प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि भारत अपने पहले प्रधानमंत्री की जयंती को मना रहा है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू अपनी भाईचारे, समतावाद की वजह से जाने जाते थे। राहुल गांधी ने कहा हमें इस मूल्यों के संरक्षण का पालन करना चाहिए।



आज के दिन मनाया जाता है बाल दिवस

पंडित नेहरू को बच्चे प्यार से चाचा नेहरू भी कहते हैं। 14 नवंबर का दिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। आपको बता दें कि जवाहर लाल नेहरू के निधन से पहले बाल दिवस को 20 नवंबर के दिन मनाया जाता था। लेकिन जब नेहरू का निधन हुआ तब से उनके जन्म दिवस पर ही बाल दिवस के रूप में मानते हैं।

ये भी पढ़ें: दिवाली पर योगी जंगल में करेंगे मंगलः तीन घंटे वनटांगियों के बीच होंगे खास

17 साल तक प्रधानमंत्री के पद पर किया था काम

पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश आजाद होने के बाद यह भारत के पहले प्रधानमंत्री बने थे। इन्होने अपने जीवन काल में 17 साल तक प्रधानमंत्री के पद पर रहे थे। आपको बता दें कि इनका जन्म इलाहाबाद में हुआ था। कहा जाता है कि पंडित नेहरू को दूरदर्शी भी कहा जाता था। आजादी के समय प्रधानमंत्री की बागड़ोर संभालने वाले पहले प्रधानमंत्री को पूरा देश बाल दिवस के रूप में मनाता है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Newstrack

Newstrack

Next Story