×

मौसम का अलर्टः धुंध में लिपटे रहेंगे ये राज्य, कोहरा और ठंड से लोग होंगे बेहाल

इस राज्य में हल्‍की बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया गया है मौसम विभाग ने इसके साथ ही समुद्री हवाओं के प्रभाव के कारण उत्‍तर पूर्वी भारत के कई हिस्‍सों में बारिश और तूफान का अनुमान जताया है।

suman
Published on: 8 Feb 2021 3:55 AM GMT
मौसम का अलर्टः धुंध में लिपटे रहेंगे ये राज्य, कोहरा और ठंड से लोग होंगे बेहाल
X
किसी-किसी हिस्‍से में बारिश भी हो रही है। साथ ही कई क्षेत्रों में कोहरे का प्रभाव अब भी देखा जा सकता है।

नई दिल्ली : मौसम विभाग के अनुसार देश के उत्तरी और मध्य भाग में फरवरी के बीच बारिश होने का अनुमान है। आज कल देश के कई भागों में कड़ाके की ठंड तो कई राज्यों में मौसम थोड़ी गर्माहट आ रही है, लेकिन इसका मतलब ये कतई ना लगाइए कि आपको सर्दी से अब राहत मिल जाएगी। मौसम ने फिर करवट लेना शुरू कर दिया है। कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी होनी शुरू हो गई है।

ठंड का दौर जारी

फरवरी की शुरुआत में भी देश के कई हिस्‍सों में ठंड का दौर जारी है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण इन दिनों ठंडी हवाओं के साथ ही किसी-किसी हिस्‍से में बारिश भी हो रही है। साथ ही कई क्षेत्रों में कोहरे का प्रभाव अब भी देखा जा सकता है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार को उत्‍तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में कोहरा छाए रहने की संभावना है। ऐसे में इन क्षेत्रों में ठंड भी बढ़ सकती है। ऐसा पश्चिमी विक्षोभी के प्रभाव के कारण होगा।

WINTER

यह पढ़ें...भारतीय सेना का तगड़ा जवाब: जीवनभर याद रखेगा पाकिस्तान, तोड़ा था सीजफायर

जलसैलाब के कारण मची तबाही

रविवार को उत्‍तराखंड के चमोली में ग्‍लेशियर टूटने से धौलीगंगा नदी में आए जलसैलाब के कारण मची तबाही में अब तक करीब 10 लोगों की मौत हो चुकी है। 100 से अधिक लोग अब भी इस पूरी घटना के बाद से लापता हैं। वहां राहत कार्य चलाया जा रहा है।

सोमवार को मौसम खुष्‍क

इस बीच मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि उत्‍तराखंड में सोमवार को मौसम खुष्‍क रहेगा। मतलब राज्‍य में बारिश नहीं होगी। ऐसे में राहत कार्य में फायदा मिलेगा. वहीं मंगलवार और बुधवार की शाम को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण उत्‍तरी उत्‍तराखंड में हल्‍की बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया गया है मौसम विभाग ने इसके साथ ही समुद्री हवाओं के प्रभाव के कारण उत्‍तर पूर्वी भारत के कई हिस्‍सों में बारिश और तूफान का अनुमान जताया है।

यह पढ़ें...तबाही के बाद शवों की गिनतीः रातभर चला रेस्क्यू, 150 लोग लापता, इतनी मौतें

तेज गरज के साथ बारिश

आईएमडी के अनुसार सोमवार को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में तेज गरज के साथ बारिश होने का अंदेशा अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार तेज गरज के साथ बारिश के बाद उत्‍तर पूर्वी भारत में कोहरे और ठंड का कहर बरपेगा।

8 और 9 फरवरी को चेतावनी

आईएमडी के मुताबिक 8 और 9 फरवरी को असम, मेघायलय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अधिकांश इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा. इसे लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

Weather Alert

इन राज्यों का तापमान

दिल्‍ली में हल्‍का कोहरा छाया रह सकता है। तापमान 9 और 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।मुम्‍बई में आमतौर पर आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 22 और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। चेन्नई में सुबह धुंध या कोहरा छाया रह सकता है और बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तापमान 20 और 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। कोलकाता में सुबह कोहरा छाया रह सकता है और बाद में आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। श्रीनगर में बादल छाए रहेंगे। न्‍यूनतम तापमान शून्‍य से एक डिग्री नीचे और अधिकतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।जम्मू में आसामन साफ रहेगा। तापमान 7 और 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।

लेह में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। न्यूनतम तापमान शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे और अधिकतम चार डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।गिलगित में आमतौर पर आसमान साफ रहेगा। न्‍यूनतम तापमान शून्‍य से चार डिग्री नीचे और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।मुजफ्फराबाद में कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे। न्‍यूनतम तापमान पांच और अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।गुवाहाटी में धुंध के साथ बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

suman

suman

Next Story