×

चुनावी राज्यों में भाजपा के शीर्ष नेता: पीएम मोदी, शाह और नड्डा आज देंगे जीत का मंत्र

नेताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शामिल हैं। पीएम मोदी जहां पुडुचेरी और तमिलनाडु का दौरा करेंगे वहीं नड्डा पश्चिम बंगाल में ममता के खिलाफ मोर्चा संभालेंगे।

Roshni Khan
Published on: 25 Feb 2021 3:20 AM GMT
चुनावी राज्यों में भाजपा के शीर्ष नेता: पीएम मोदी, शाह और नड्डा आज देंगे जीत का मंत्र
X
चुनावी राज्यों में भाजपा के शीर्ष नेता: पीएम मोदी, शाह और नड्डा आज देंगे जीत का मंत्र (PC : social media)

नई दिल्ली: पांच चुनावी राज्यों में चुनाव की तिथियों के एलान से पहले ही भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी है। इस सिलसिले में गुरुवार को भाजपा के तीन शीर्ष नेता चार अलग-अलग चुनावी राज्यों का दौरा करके पार्टी की चुनावी संभावनाओं को और मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे।

ये भी पढ़ें:शाहजहांपुर में मिली अधजली छात्रा केस: हुआ चौंकाने वाला खुलासा, पुलिस के उड़े होश

इन नेताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शामिल हैं। पीएम मोदी जहां पुडुचेरी और तमिलनाडु का दौरा करेंगे वहीं नड्डा पश्चिम बंगाल में ममता के खिलाफ मोर्चा संभालेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम की सियासी जंग में भाजपा को मजबूत बनाने के लिए बुधवार की रात ही असम पहुंच गए।

bjp-leaders bjp-leaders (PC : social media)

पीएम मोदी पुडुचेरी और तमिलनाडु के दौरे पर

प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को सियासी संकट से जूझ रहे केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी का दौरा करेंगे। पीएम मोदी पुडुचेरी के बाद तमिलनाडु का भी दौरा करेंगे। इस दौरान वे कई बड़ी परियोजनाओं समय कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री सुबह 11:30 बजे पुडुचेरी और उसके बाद शाम चार बजे तमिलनाडु पहुंचेंगे। पीएम मोदी के पुडुचेरी दौरे की टाइमिंग काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पीएम का दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब पुडुचेरी में हाल में नारायणसामी की सरकार अल्पमत में होने के कारण गिर गई है।

पुडुचेरी के दौरे की टाइमिंग महत्वपूर्ण

पुडुचेरी उन पांच चुनावी राज्यों में शामिल है जहां मार्च-अप्रैल के दौरान विधानसभा चुनाव होने हैं और ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने यहां इस बार अपनी सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत लगा रखी है। पीएम मोदी पुडुचेरी में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वे तीन साल बाद राज्य के दौरे पर पहुंच रहे हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी हाल में पुडुचेरी का दौरा किया था। राहुल के दौरे के बाद प्रधानमंत्री का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुडुचेरी में कांग्रेस सरकार गिरने के बाद भाजपा अपनी सियासी जमीन को मजबूत बनाने की कोशिश में जुटी हुई है।

तमिलनाडु में कई परियोजनाओं का शिलान्यास

पुडुचेरी के बाद प्रधानमंत्री तमिलनाडु का दौरा करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री कोयंबटूर में 12,400 करोड़ रुपए की लागत से बनी कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही न्येवेली नई ताप बिजली परियोजना को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

इस परियोजना से तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और पुडुचेरी को भी फायदा होगा। तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन कर रखा है। पार्टी इस बार अपनी ताकत बढ़ाने की कोशिश में जुटी हुई है। अन्नाद्रमुक-भाजपा गठबंधन का मुकाबला द्रमुक और कांग्रेस के गठबंधन से होना है।

गृह मंत्री शाह असम में दिखाएंगे ताकत

उधर केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार को असम का दौरा करेंगे। वे बुधवार की रात ही असम की राजधानी गुवाहाटी पहुंच गए। मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने एयरपोर्ट पर गृह मंत्री का स्वागत किया।

असम में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शाह हाल के दिनों में कई बार असम का दौरा कर चुके हैं। इस बार भी उनका दौरा भाजपा की सियासी संभावनाओं को मजबूत बनाने के लिए ही हो रहा है। अपने मौजूदा दौरे के समय शाह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। भाजपा असम में कांग्रेस के खिलाफ मजबूत मोर्चेबंदी में जुटी हुई है।

बंगाल में ममता को घेरेंगे नड्डा

भाजपा ने विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सबसे ज्यादा ताकत पश्चिम बंगाल में लगा रखी है। पार्टी के तीनों शीर्ष नेता पीएम मोदी, अमित शाह और नड्डा लगातार पश्चिम बंगाल का दौरा करने में जुटे हुए हैं। पार्टी अध्यक्ष नड्डा गुरुवार को एक बार फिर पश्चिम बंगाल में होंगे।

वे पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने के अभियान की शुरुआत करेंगे। नड्डा यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। तृणमूल कांग्रेस की मुखिया और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी जोरदार चुनाव अभियान में जुटी हुई हैं और ऐसे में भाजपा ने उनकी मजबूत घेरेबंदी के लिए जोरदार अभियान छेड़ दिया है। नड्डा बुधवार की देर रात कोलकाता पहुंचे। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया। गुरुवार को उनका राज्य में व्यस्त कार्यक्रम है।

BJP-flag BJP-flag (PC : social media)

ये भी पढ़ें:25 फरवरी: इन राशियों को मिलेगा प्यार या होंगे बर्बाद, पढ़ें अपना आज का राशिफल

पश्चिम बंगाल में भाजपा ने लगाई ताकत

जिन पांच राज्यों में चुनाव होने हैं, उनमें भाजपा का सबसे ज्यादा ध्यान पश्चिम बंगाल पर ही है और पिछले कई महीनों से भाजपा यहां जोरदार अभियान छेड़ने में जुटी हुई है। पश्चिम बंगाल में पिछले दो विधानसभा चुनाव जीतने वाली ममता बनर्जी के खिलाफ सियासी लड़ाई को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है और यही कारण है कि पार्टी ने इस राज्य में जोरदार ताकत लगा रखी है।

रिपोर्ट- अंशुमान तिवारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story