×

बसों की जोरदार भिड़ंत से मचा कोहराम, खतरे में कई यात्रियों की जान

खबर ग्रेटर नोएडा की है, यहां रविवार को बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कई लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

Shivani Awasthi
Published on: 8 March 2020 3:50 AM GMT
बसों की जोरदार भिड़ंत से मचा कोहराम, खतरे में कई यात्रियों की जान
X

नोएडा: खबर ग्रेटर नोएडा की है, यहां रविवार को बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कई लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दो टूरिस्ट बसों की जोरदार भिड़ंत से ये हादसा हुआ है।

यमुना एक्सप्रेसवे पर दो टूरिस्ट बसों में टक्कर:

दरअसल, तेज रफ्तार वाहन हादसों की संख्या में लगातार वृद्धि कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। मामला ग्रेटर नोएडा का है, जहां सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर दो टूरिस्ट बस आपस में टकरा गयीं। टक्कर इतनी भीषण थी, कि देखते ही देखते कोहराम मच गया।

ये भी पढ़ें:BJP के दिग्गजों को CM योगी ने पछाड़ा, कल्याण सिंह भी न कर सके ये काम…

कई यात्री घायल, इलाज के लिए भर्ती:

हादसे के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने जानकारी होते ही घटना स्थल पर पहुंच कर घायलों को बचाया। बताया जा रहा है कि दोनों बसों में कई यात्री सवार थे, जो घटना के बाद घायल होगये।

ये भी पढ़ें: जौहर विवि पर होगा योगी सरकार का कब्जा! जल्द आजम खान से छिनेगी यूनिवर्सिटी

कोहरे की वजह से हुआ हादसा:

घायलों को इलाज लिये ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि कोहरे के कारण हादसा हो गया। हालाँकि पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

ये भी पढ़ें:राम मंदिर निर्माण के लिए महाराष्ट्र सरकार ने किया एक करोड़ रुपये देने का एलान

गौरतलब है कि बीते दिन बिहार के मुजफ्फरपुर और उत्तराखंड के टिहरी में भी बड़ा हादसा हो गया था। दोनों हादसों में कुल 17 लोगों की मौत हो गयी। वहीं कई लोग गंभीर घायल हो गये थे। टिहरी में तो एक वाहन खाई में गिर गया था। दोनों ही हादसों में तेज रफ्तार ही मौत का सबब बनी थी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story