×

Chhattisgarh Election 2023: टीएस सिंहदेव बने डिप्टी सीएम, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। बता दें, एक वक़्त टीएस सिंहदेव डिप्टी सीएम के दावेदार थे, लेकिन उन्हें ये पद नहीं मिला था।

Aman Kumar Singh
Published on: 28 Jun 2023 5:25 PM GMT (Updated on: 28 Jun 2023 5:43 PM GMT)
Chhattisgarh Election 2023: टीएस सिंहदेव बने डिप्टी सीएम, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव
X
टीएस सिंहदेव (Social Media)

Chhattisgarh Election 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बुधवार (28 जून) को बड़ा फैसला लिया। भूपेश बघेल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (TS Singh Deo Deputy CM) को छत्तीसगढ़ का उपमुख्यमंत्री बनाया है। कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) ने देर शाम इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) के प्रतिद्वंद्वी और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को डिप्टी सीएम नियुक्त किया गया है।

केसी वेणुगोपाल ने बताया, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Kharge) ने उनकी नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी। टीएस सिंहदेव पार्टी के वफादार माने जाते रहे हैं। उन्हें कांग्रेस में एक सक्षम प्रशासक के तौर पर जाना जाता है। माना जाता है, उप मुख्यमंत्री के रूप में उनकी सेवाओं का छत्तीसगढ़ को फायदा मिलेगा।

बघेल-सिंहदेव के रिश्ते सुर्ख़ियों में रहे

टीएस सिंहदेव के बारे में कहा जाता है कि, पद को लेकर काफी समय से वो नाराज चल रहे थे। साथ ही, उन्हें लेकर छत्तीसगढ़ में हमेशा ही ढाई-ढाई साल वाले फॉर्म्युले की चर्चा होती रही थी। मगर, ऐसा नहीं हुआ। वहीं, राज्य में पार्टी की कमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों में चली गई। सीएम बघेल और टीएस सिंहदेव के रिश्ते कभी सामान्य नहीं रहे। कमोबेश राजस्थान वाले हालात यहां भी थे। हालांकि, विवाद थमने के बाद टीएस सिंहदेव हाल के दिनों में मुख्यमंत्री बघेल के साथ नजर आ रहे थे। बीते दिनों उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि, 'मैंने कभी ढाई-ढाई साल की बात नहीं की।' वहीं, सीएम भूपेश बघेल के एक करीबी विधायक ने उनके बारे में आपत्तिजनक बात कही थी। जिसके बाद वो विधानसभा से निकल गए थे।

CM बघेल ने दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टीएस सिंहदेव को राज्य का डिप्टी सीएम बनाए जाने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा, हम तैयार हैं। महाराज साहब को उपमुख्यमंत्री के रूप में दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं। बता दें, टीएस सिंहदेव को महाराज सरगुजा भी कहा जाता है।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story