×

बाइक लवर्स के लिए खुशखबरी, इस कंपनी ने लांच किया BS6 मॉडल, यहां जानें फीचर्स

TVS लाया बाइक लवर्स के लिए खुशखबरी। टीवीएस ने भारत में Radeon का BS-6 वर्जन लॉन्च कर दिया है। आइये जानते हैं क्या हैं इसके फीचर्स और कितनी है इसकी कीमत।

Aradhya Tripathi
Published on: 13 April 2020 12:13 PM GMT
बाइक लवर्स के लिए खुशखबरी, इस कंपनी ने लांच किया BS6 मॉडल, यहां जानें फीचर्स
X

नई दिल्ली: एक तरफ पूरा देश कोरोना वायरस की मार झेल रहा है। लेकिन दूसरी तरफ इससे इतर बाइक के शौक़ीन लोगों के देश की तीसरी सबसे बड़ी कम्पनी TVS मोटर एक खुश्बरी ले के आई है। टीवीएस ने भारत में Radeon का BS-6 वर्जन लॉन्च कर दिया है। आइये जानते हैं क्या हैं इसके फीचर्स और कितनी है इसकी कीमत।

बेहतर माइलेज और दमदार इंजन

देश की तीसरी प्रमुख मोटरसाइकिल कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी ने भारत में Radeon का BS-6 वर्जन लॉन्च कर दिया। Radeon BS-6 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 58,992 रुपये से शुरू होती है। कंपनी ने नई TVS Radeon BS6 को दो वैरिएंट में लांच किया है। TVS ने Radeon को देश में अगस्त, 2018 में लांच किया था। कंपनी का दावा है कि BS6 Radeon 15 फीसदी बेहतर माइलेज देती है।

ये भी पढ़ें- लॉकडाउन में ट्रीपल मर्डर: खूनी वारदात से दहले लोग, तबाह हुआ परिवार

कंपनी ने बाइक को मजबूत और बेहतर बनाते हुए नई TVS Radeon BS6 में 4 स्ट्रोक, FI (Fuel Injection), एयर-कूल्ड, 109.7cc इंजन दिया गया है। जो 8.2hp पावर और 8.7Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 4-स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। जो युवाओं को ज्यादा लुभाएगा। कंपनी ने इसमें ईको थ्रस्ट फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी को शामिल किया है। इसके अलावा कंपनी ने इसमें उत्सर्जन कंट्रोलिंग उपकरण और फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी भी शामिल की है।

ये हैं बाइक के फीचर्स

कंपनी को बाइक को युवाओं को ध्यान में रखते हुए स्टाइल और मॉडर्न बनाने में कोई कसार नहीं छोड़ी है। कंपनी द्वारा बाइक में एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में एक मैलफंक्शन इंडीकेटर लाइट दी गई है। बाइक के बाकी फीचर्स पुराने BS4 वेरिएंट की तरह समान हैं। BS6 TVS Radeon में 130 एमएम ड्रम ब्रेक्स दिए गए हैं। जबकि दूसरे डिस्क ऑप्शन में फ्रंट में 240 एमएम डिस्क ब्रेक भी उपलब्ध हैं। बाइक का 2025mm लंबाई, 705mm चौड़ाई और 1080mm की ऊंचाई के साथ दमदार लुक है। इसका ग्राउंट क्लियरेंस 180mm है। इसमें 1.0 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।

ये भी पढ़ें- अभी-अभी इस राज्य ने 30 अप्रैल तक बढ़ाया लॉकडाउन, मिलेगी ये छूट

1265mm व्हीलबेस हैं। BS6 Radeon का बेस एडिशन छह रंगों में उपलब्ध है- वेलकैनो रेड, टिटैनियम ग्रे, मेटल ब्लैक, रॉयल पर्पल, Golden Beige और पर्ल व्हाइटएक तरफ पूरा देश कोरोना वायरस की मार झेल रहा है। लेकिन दूसरी तरफ इससे इतर बाइक के शौक़ीन लोगों के देश की तीसरी सबसे बड़ी कम्पनी TVS मोटर एक खुश्बरी ले के आई है। टीवीएस ने भारत में Radeon का BS-6 वर्जन लॉन्च कर दिया है। आइये जानते हैं क्या हैं इसके फीचर्स और कितनी है इसकी कीमत।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story