×

अभी-अभी इस राज्य ने 30 अप्रैल तक बढ़ाया लॉकडाउन, मिलेगी ये छूट

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीसामी ने राज्य में लॉकडाउन बढ़ाने के आदेश दिए हैं। राज्य में धारा 144 और डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत लागू सभी पाबंदियां 30 अप्रैल तक जारी रहेंगी।

Aditya Mishra
Published on: 13 April 2020 11:58 AM GMT
अभी-अभी इस राज्य ने 30 अप्रैल तक बढ़ाया लॉकडाउन, मिलेगी ये छूट
X

नई दिल्ली: देश में जारी कोरोनावायरस के कोरोना के कहर के बीच तमिलनाडु ने लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। ऐसा करने वाला तमिलनाडु देश का पांचवां राज्य है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीसामी ने राज्य में लॉकडाउन बढ़ाने के आदेश दिए हैं। राज्य में धारा 144 और डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत लागू सभी पाबंदियां 30 अप्रैल तक जारी रहेंगी।

ये भी पढ़ें...अभी-अभी दनादन फायरिंग: लॉकडाउन पर पुलिस बनी शिकार, पंजाब में बिगड़े हालात

महाराष्ट्र, पंजाब समेत कई राज्यों में लॉकडाउन बढ़ा

उधर महाराष्ट्र में भी 30 अप्रैल तक लॉकडाउन में रहेगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इसका एलान करते हुए कहा कि राज्य इस मुश्किल के समय में देश को रास्ता दिखाएगा। ज्यादातर राज्यों ने पीएम मोदी से दो हफ्तों के लिए लॉकडाउन बढ़ाने की अपील की है, केंद्र सरकार लॉकडाउन बढ़ाने पर जल्द फैसला कर सकती है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया कि पीएम ने लॉकडाउन बढ़ाने का सही फैसला किया है। आज भारत की स्थिति दूसरे कई विकसित देशों से इसलिए बेहतर है क्योंकि लॉकडाउन जल्दी शुरू हुआ।

अगर अब यह रोका जाता है, तो सारा फायदे का नुकसान होगा। इसके लिए बढ़ाना जरूरी है. इससे पहले ओडिशा, पंजाब भी लॉकडाउन बढ़ाने का एलान कर चुके हैं ।



दुनिया में 18 लाख से ज्यादा पॉजिटिव, US में 22 हजार से ज्यादा मरे

कोरोना ने दुनियाभर में कहर मचा रखा है. दुनियाभर में कोरोना पॉजिटिव मामले 1,853,168 हो गए हैं। अब तक 114,248 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, अबतक 423,625 लोग स्वस्थ हो गए हैं। अमेरिका में हालत और चिंताजनक है। अमेरिका अबतक 560,433 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, यहां मरने वालों का आंकड़ा 22,115 हो गए हैं।

योगी के इस शहर में, इस चीज ने तोड़ दिया लॉकडाउन, लोग हैं हैरान

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story