TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, जानिए Twitter समेत सोशल मीडिया का हाल

राम जन्मभूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। कोर्ट ने इस फैसले में विवादित जमीन रामजन्मभूमि न्यास को देने का फैसला किया है यानी विवादित जमीन राम मंदिर के लिए दे दी गई है। इसके साथ ही कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को 5 एकड़ जमीन अलग स्थान पर देने को कहा है।

Dharmendra kumar
Published on: 9 Nov 2019 12:37 PM GMT
अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, जानिए Twitter समेत सोशल मीडिया का हाल
X

नई दिल्ली: राम जन्मभूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। कोर्ट ने इस फैसले में विवादित जमीन रामजन्मभूमि न्यास को देने का फैसला किया है यानी विवादित जमीन राम मंदिर के लिए दे दी गई है। इसके साथ ही कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को 5 एकड़ जमीन अलग स्थान पर देने को कहा है।

राम मंदिर निर्माण के लिए कोर्ट ने केंद्र सरकार को तीन महीने के अंदर ट्रस्ट बनाने का आदेश दिया है। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच जजों की बेंच ने यह फैसला सर्वसम्मति से दिया है।

यह भी पढ़ें...Ayodhya पर SC का फैसला, विवादित स्थल पर बनेगा राम मंदिर, मुस्लिम पक्ष को अलग जमीन

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सोशल मीडिया साइट्स पर बयानों की बाढ़ आ गई है। बीजपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि अयोध्या पर फैसले का स्वागत है।

गृह मंत्री ने ट्वीट कर लिखा है कि श्रीराम जन्मभूमि पर सर्वसम्मति से आये सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का मैं स्वागत करता हूं। मैं सभी समुदायों और धर्म के लोगों से अपील करता हूं कि हम इस निर्णय को सहजता से स्वीकारते हुए शांति और सौहार्द से परिपूर्ण ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के अपने संकल्प के प्रति कटिबद्ध रहें।



यह भी पढ़ें...ये जानते हैं: मुस्लिम पक्ष को किस प्रावधान के तहत मिली जमीन

राम मंदिर पर बने मध्यस्था पैनल में शामिल रविशंकर प्रसाद ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे हिंदू तथा मुस्लिम समुदायों के सदस्यों को ''खुशी तथा राहत'' मिली है।



अंग्रेजी लेखक चेतन भगत ने हिंदु मुस्लिम समुदाय को धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा कि सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद। मुस्लिम समुदाय को उदारता के चलते धन्यवाद और साथ ही धैर्य रखने के लिए हिंदुओं का शुक्रिया। भारत भगवान राम की जन्मभूमि के रूप मे बरकरार है। जय श्री राम।



यह भी पढ़ें...राम मंदिर पर ऐतिहासिक फैसला, जानिए दूसरे पक्ष के पास क्या है विकल्प

#BabriMasjid के साथ 54700 से ज्यादा, तो वहीं #AYODHYAVERDICT के साथ 432, 000 से ज्यादा बार ट्वीट किए गए थे। इसके अलावा #RamMandir के साथ 113000 ट्वीट हुए थे, तो वहीं 3290 टवीट्स रंजन गोगोई हैशटैग के साथ किए गए।

#JaiShriRam के साथ 37400 और #SunniWaqfboard के साथ 8000 ट्वीट हुए। वाॅट्सएप पर शुक्रवार रात से SMS की बाढ़ आई हुई है। यही हाल फेसबुक पर भी है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story