×

सैन्य अधिकारियों को ले जा रही गाड़ी का भीषण एक्सीडेंट, दो की मौत, कई घायल

शनिवार को सुबह एक सड़क हादसे में सेना के दो अधिकारियों का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा बीकानेर -जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ था।

Newstrack
Published on: 12 Sep 2020 8:46 AM GMT
सैन्य अधिकारियों को ले जा रही गाड़ी का भीषण एक्सीडेंट, दो की मौत, कई घायल
X
हादसे की वजह गाड़ी का टायर फटने बताया जा रहा है। हुआ यूं कि टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें दो सैन्य अधिकारियों का निधन हो गया।

नई दिल्ली: शनिवार को सुबह एक सड़क हादसे में सेना के दो अधिकारियों का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा बीकानेर -जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ था।

हादसे की वजह गाड़ी का टायर फटने बताया जा रहा है। हुआ यूं कि टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें दो सैन्य अधिकारियों का निधन हो गया। जबकि दो अन्य जवान गंभीर रुप से जख्मी हो गए। पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है।

इस संदर्भ में रक्षा प्रवक्ता कर्नल संबित घोष ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में 19 वीं इंफेंटरी रेजिमेंट के सीओ मनीष सिंह चौहान व मेजर नीरज शर्मा दोनों का निधन हो गया। मनीष सिंह चौहान ने अभिनेता हृतिक रोशन के साथ लक्ष्य फिल्म में बतौर कैडेट काम किया था।

Accident एक्सीडेंट की प्रतीकात्मक फोटो)साभार-सोशल मीडिया)

ये भी पढ़ें- UP की ये अहम परियोजनाएं: योगी ने कसे अधिकारियों के पेंच, जल्द होना है काम पूरा

वहीं इस बारें में सैरुणा पुलिस थानाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया था। यही पर दोनों सैन्य अधिकारियों ने अंतिम सांस ली। जबकि दो अन्य घायल जवान अस्पताल में भर्ती हैं।

हिमाचल में बाल-बाल बचे बस यात्री

हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में हिमाचल पथ परिवहन निगम की चलती बस में आग लग गई। बस में आग लगता देखा यात्री फटाफट गाड़ी से बाहर उतर आए।

उन्होंने काफी सुझबुझ का इस्तेमाल किया। जिसके बाद बस में लगी आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में अब जमकर वायरल भी हो रहा है।

ये भी पढ़ें- Yo Yo Honey Singh ने याद किया बुरा वक्त, इन कलाकारों को दिया धन्यवाद

क्या है ये पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये घटना गुरुवार शाम को पधर उपमंडल के अंतर्गत आने वाले धमच्याण गांव के नजदीक हुई। जब एचआरटीसी की बस मंडी से बरोट रूट पर जा रही थी।

तभी अचानक से धमच्याण गांव के पास उसके अंदर से तेज काला धुआं निकलने लगा। ड्राईवर जगदम्बा प्रसाद और कंडक्टर सुरेश कुमार को कुछ गड़बड़ होने का अंदेशा हुआ।

उन्होंने फौरन बस को रोककर सभी यात्रियों को को नीचे उतरने को बोल दिया। यात्रियों ने बस से उतरने के बाद देखा की गाड़ी के नीचे से काफी ज्यादा धुआं निकल रहा था और साथ ही आग की चिंगारी भी नजर आ रही थी।

ये भी पढ़ें- बहुत भीषण हादसा: गहरी खाई में गिरी पिकअप, मौके पर ही कई लोगों की मौत

Fire आग की प्रतीकात्मक फोटो(सोशल मीडिया)

ऐसे पाया आग पर काबू

बस में आग लगी देखकर ड्राईवर -कंडक्टर और मौके पर मौजूद यत्रियों ने पास में मौजूद गिली मिट्टी की मदद से आग को बुझाने का काम शुरू कर दिया। बाद में पानी भी लाया गया।

उसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहां पर मौजूद यात्रियों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया।

सरकार ने बसों में फायर एक्सटिंग्यूशर लगाए हुए हैं, लेकिन अब यह जांच का विषय है कि क्या बस में फायर एक्सटिंग्यूशर था या नहीं। अगर था तो उसका उपयोग क्यों नहीं किया गया।

न्यूजट्रैक के नए ऐप से खुद को रक्खें लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड । हमारा ऐप एंड्राइड प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें - Newstrack App

Newstrack

Newstrack

Next Story