×

यहां ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, यात्रियों से भरी बस तालाब में गिरी, कई लोगों की मौत

नूरवाला बरसत रोड कृपाल आश्रम के पास यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस आज हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त ये बस यात्रियों से पूरी तरह से खचाखच भरी हुई थी।

Aditya Mishra
Published on: 4 Aug 2023 1:00 PM GMT
यहां ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, यात्रियों से भरी बस तालाब में गिरी, कई लोगों की मौत
X
फ़ाइल फोटो

पानीपत: नूरवाला बरसत रोड कृपाल आश्रम के पास यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस आज हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त ये बस यात्रियों से पूरी तरह से खचाखच भरी हुई थी।

घटना के समय करीब 100 यात्री बस के अंदर बैठे हुए थे। जिसमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये। अभी तक जो जानकारी सामने आ रही है। उसके मुताबिक ये हादसा बस चालक को दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ था।

बताया ये भी जा रहा है कि जिस वक्त चालक को दिल का दौरा पड़ा था। उसके नजदीक एक महिला यात्री बैठी हुई थी। उसने चालक की तबियत बिगड़ते देख बस की स्टेयरिंग पकड़ ली। लेकिन वह बस को काबू में नहीं कर पाई और बस एक तरफ पलट गई। जिससे ये हादसा हो गया।

ये भी पढ़ें....पानीपत में मच्छरों से जंग लड़ रही युवाओं की टीम, जानिए कैसे

ये है पूरा मामला

मामला कुछ यूं हैं कि आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक प्राइवेट बस बरसत गांव से पानीपत के लिए रवाना हुई थी। बस यात्रियों से पूरी तरह से खचाखच भरी हुई थी और उसमें तकरीबन सौ यात्री सवार थे।

अंदर खाली सीट न मिलने पर कुछ यात्री बस के ऊपर जाकर बैठ गये थे। बस जैसे ही नूरवाला बरसत रोड कृपाल आश्रम भैंसवाल मोड़ के पास पहुंची। चालक मुकेश (33) को दिल का दौरा पड़ गया।

इसके बाद चालक अपना संतुलन खो बैठा और बस एक तालाब में जा गिरी। जिसके बाद से वहां पर शोरगुल की आवाजें आने लगी। यात्रियों को चिल्लाते सुन आसपास के लोग वहां जमा हो गये। उन्होंने मदद का काम शुरू कर दिया। देखते ही देखते हाईवे पर भारी भीड़ जमा हो गई और वहां पर भीषण जाम लग गया।

आनन - फानन में बस के शीशे तोड़े गये। जिसके बाद से कुछ यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। चालक मुकेश सहित चंदौली गांव के 62 वर्षीय धनराज की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

फौरन दो क्रेन बुलाई गई तब जाकर बस को बाहर निकाला गया। तब तक करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो चुके थे। सभी घायलों को नजदीक के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनका चल रहा है।

ये भी पढ़ें...पानीपत : जीजा ने ही करवाया था डांसर हर्षिता का मर्डर, पुलिस पूछताछ में कबूला

डीसी सुमेधा कटारिया ने घायलों से की मुलाकात

घटना की जानकारी मिलने के बाद डीसी सुमेधा कटारिया सिविल पहुंची थी। यहां पर उन्होंने घायलों को हालचाल जाना। उन्होंने घटना की जांच कराने की भी बात कही।

घटना की जानकारी मिलते ही पानीपत ग्रामीण सीट से प्रत्याशी महीपाल ढांडा भी घायलों को देखने सिविल अस्पताल पहुंच गये। उन्होंने भी घायलों से उनके इलाज के बारे में जानकारी ली।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story