×

Ujjain Mahakal Lok Idols: रविवार को तेज आंधी तूफान से टूटी महाकाल लोक की मूर्तियां, कांग्रेस ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

Ujjain Mahakal Lok: उज्जैन के महाकाल लोक में आधे घंटे के आंधी तूफान में महाकाल लोक की आधा दर्जन प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मंदिर प्रबंध समिति ने महाकाल लोक में आम श्रद्धालुओं का प्रवेश रोक दिया है।

Yachana Jaiswal
Published on: 29 May 2023 12:09 PM GMT
Ujjain Mahakal Lok Idols: रविवार को तेज आंधी तूफान से टूटी महाकाल लोक की मूर्तियां, कांग्रेस ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
X
Mahakal Lok Ujjain News (Pic Credit - Twitter)

Ujjain Mahakal Lok: मध्य प्रदेश के उज्जैन समेत कई हिस्सों में भारी मात्रा में आंधी तूफान और जोरदार बारिश हुई है। बीते रविवार को आये आंधी- तूफान में कई जगहों पर पेड़ गिरने और बिजली के खंभों के गिरने की खबर मिली है। इसके साथ रविवार को आई, आंधी तूफ़ान से महाकाल लोक (Mahakal Lok) की कॉरिडोर में स्थापित मूर्तियां जो की आकर्षण का केन्द्र बनीं हुई थी वहां आधा दर्जन प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त हो चुकी है। तेज आंधी और बवंडर के साथ उज्जैन में भी कई स्थानों पर पेड़ गिरने से लोगों के संपत्ति को नुकसान हुआ है।

सप्तऋषि मूर्तियां खंडित

उज्जैन महाकाल लोक कॉरिडोर के परिसर में लगाई गई सप्तर्षियों की मूर्ति में से छह मूर्तियां अपने स्थान से गिर गई। पेडेस्टल(मूर्ति रखने का स्थान) से जमीन पर गिर गईं। महाकाल लोक में आए दर्शनार्थियों की खुशनसीबी बनी रही कि इस घटना से वहां पर किसी को चोट नहीं लगी है। बताया जा रहा है कि मूर्तियां बड़े रूप में खंडित हुई है। किसी मूर्ति का हाथ का भाग टूटा है, तो किसी मूर्ति के शरीर का अन्य हिस्सा वहीं, किसी मूर्ति के सिर खंडित हुए है।

कांग्रेस ने शासन पर कसा तंज लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

महाकाल लोक की मूर्तियां क्षतिग्रस्त होने की खबर मिलने के बाद कांग्रेस का दल भी महाकाल लोक पहुंच गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया ने कहा कि, पूरे मामले में भारी भ्रष्टाचार किया गया है। महाकाल लोक की जांच भी लोकायुक्त कर रही है। वहीं दूसरे अध्यक्ष ने कहा कि हर साल आंधी तूफान और बारिश होती है, लेकिन अबकी महाकाल लोक में लगाई गति मूर्तियां कागज की तरह उड़कर बिखर गई है। इससे महाकाल लोक परिसर निर्माण के दायरे भ्रष्टाचार का पता चलता है। कांग्रेस नेता विवेक यादव ने बयान दिया कि अगर इस मामले में जल्दी ही कोई कार्यवाही नहीं हुई तो हम सभी आंदोलन करेंगे।

इसके अतिरिक्त मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने महाकाल लोक की मूर्तियां टूटने से बीजेपी पर सवाल उठाए हैं उन्होंने ट्वीट कर कहा है की, मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जब उज्जैन में महाकाल मंदिर परिसर का भव्य निर्माण करने का संकल्प लिया था, तब इस बात की कल्पना नहीं की थी कि बाद की सरकार महाकाल लोक के निर्माण में भी गंभीर अनियमितता करेगी। आंधी चलने से जिस तरह से महाकाल लोक परिसर में देव प्रतिमाएं गिरकर जमीन पर पड़ी है। वह दृश्य किसी भी धार्मिक व्यक्ति के लिए अत्यंत करुण दृश्य है। मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि महाकाल लोक में जो प्रतिमाएं गिरी हैं, वहां नई प्रतिमाएं तुरंत स्थापित की जाएं साथ ही मामले की जांच कर घटिया निर्माण करने वालों को दंडित किया जाए।

खबर मिलते ही आम लोगों के प्रवेश पर लगी रोक

जैसे ही घटना की जानकारी प्रसाहस्न और पुलिस को मिली। वैसे अधिकारी महाकाल लोक पहुंचे और आम श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद करवा दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद उज्जैन कलेक्टर महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Jyotirlinga) समिति के अध्यक्ष कुमार पुरुषोत्तम पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक संदीप सोनी एडीएम अनुकूल जैन सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे तुरंत सुधार कार्य शुरू करवाया गया।

ज्योतिर्लिंग में एक है महाकाल लोक, करोड़ों लोगों की श्रद्धा से जुड़ा है,

प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है। महाकाल लोक निर्माण के बाद उज्जैन में श्रद्धालुओं की संख्या में 10 गुना की बढ़ोतरी हुई है। इससे उज्जैन की अर्थव्यवस्था पर भी दुगुना असर पड़ा है। ऐसे में महाकाल लोक में हुए नुकसान के बाद व्यापारी भी चिंता व्यक्त कर रहे है व्यापारियों का मानना है कि महाकाल लोक की मूर्तियों को तुरंत दुरुस्त कराया जाए। आम श्रद्धालुओं को पहले जैसी सुविधापूर्ण दर्शन महाकाल लोक में कराया जाना चाहिए।

जल्दी में लगी थी फाइबर की मूर्तियां अब बनेंगी पत्थर की,

उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने घटना के बाद बात करते हुए बताया कि, लगभग आधा दर्जन मूर्तियों को नुकसान पहुंचा है। महाकाल लोक में फिलहाल श्रद्धालुओं के प्रवेश को रोक दिया गया है। जिसे जल्द ही शुरू करवा दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि आंधी तूफ़ान से उज्जैन शहर में भी कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की घटना सामने आई है। उज्जैन कलेक्टर ने बताया कि महाकाल लोक में अभी फाइबर की मूर्तियां बनाकर लगाई गई थीं, जो केमिकल से मिलकर बनाई जाती है। समय का अभाव होने से कॉन्ट्रैक्ट वालों ने ऐसा किया था जल्द ही पत्थर की मूर्तियां बनाकर लगा दी जायेंगी। मूर्ति का पुनर्निर्माण का कार्य भी कॉन्ट्रैक्ट वाली कंपनी ही करेगी। आपको बता दे की 400 करोड़ से अधिक रुपए में यह महाकाल लोक बनकर तैयार हुआ है। पिछले वर्ष यानी 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस नए भव्य परिसर का महाकाल लोक का उद्घाटन किया था।

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Next Story