×

दुनिया बोली India-India! किया ऐसा काम, संयुक्त राष्ट्र ने बोला 'Thank You'

वैश्विक स्तर पर भारत ने अपनी स्थिति को संयुक्त राष्ट्र के सामने और प्रबल बना दिया है। भारत ने ऐसा काम किया है जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र भी तारीफ़ कर रहा है।

Shivani Awasthi
Published on: 12 Jan 2020 7:16 AM GMT
दुनिया बोली India-India! किया ऐसा काम, संयुक्त राष्ट्र ने बोला Thank You
X

दिल्ली: दुनिया में भारत की वाहवाही हो रही है। दरअसल, अन्तराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा और आर्थिक व सामाजिक प्रगति की देखरेख करने वाले संगठन संयुक्त राष्ट्र (United Nations) ने भारत को धन्यवाद दिया है। संयुक्त राष्ट्र (UN) ने ऐसा भारत को नियमित बजट योगदान का पूर्ण भुगतान करने को लेकर लिया है। इस कार्रवाई के बाद अब भारत 193 देशों वाले इस वैश्विक निकाय में निर्धारित समय सीमा के अंदर योगदान देने वाला चौथा देश बन गया है।

तय समय सीमा में किया भारत ने पूर्ण बजट का भुगतान:

वैश्विक स्तर पर भारत ने अपनी स्थिति को संयुक्त राष्ट्र के सामने और प्रबल बना दिया है। भारत ने दस जनवरी को अपने नियमित बजट यानी 23,396,496 डॉलर का पूरा भुगतान (Paying Regular Budget Assessments) तय समय सीमा के अंदर कर दिया। इसी के साथ भारत एक फरवरी 2020 तक अपना पूर्ण बजट भुगतान करने वाला चौथा देश बन गया है। बता दें कि यह समयसीमा वित्तीय विनियमन के तहत तय की गयी है।

ये भी पढ़ें: मोदी ने बुजुर्ग के छुए पैर तो वृद्ध का ये रिएक्शन देख आप हो जाएंगे भावुक

भुगतान के बाद चौथे स्थान पर भारत:

इस बारे में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफेन दुजार्रिक ने जानकारी देते हुए बताया कि भुगतान को लेकर आर्मेनिया, पुर्तगाल और यूक्रेन को संयुक्त राष्ट्र धन्यवाद देता है, वहीं चौथे देश के तौर पर बजट का भुगतान करने के लिए अब भारत को भी हम धन्यवाद देते हैं।'

ये भी पढ़ें: दीदी’ के गढ़ में हर-हर मोदी: CAA पर ममता को दिया करारा जवाब

अभी इन देशों का भुगतान बकाया:

दुजार्रिक ने बताया कि 2019 के समापन के साथ उस साल के लिए संयुक्त राष्ट्र में 146 सदस्य देशों ने पूर्ण भुगतान किया। वहीं 9 जनवरी तक दस सदस्य देशों, जिसमें मध्य अफ्रीकी गणराज्य, कोमोरोस, गाम्बिया, लेबनान, लेसोथो, साओ टोम एंड प्रिसिंप, सोमालिया, टोंगा, वेनेजुएला और यमन पर भुगतान बकाया है।

ये भी पढ़ें: 65 की लड़कियों का ये राज: जवान लड़कों की रातों की नींद उड़ा देगा

वहीं बजट के समय से भुगतान करने को लेकर भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरूद्दीन ने 'यूएन 2020 ऑनर रॉल' का हवाला देते हुए ट्वीट किया, 'बहुत कम ही देशों ने भुगतान किया है। उम्मीद है कि और कई भी ऐसा करेंगे।' बता दें कि 'यूएन 2020 ऑनर रॉल' नियमित बजट योगदान के पूर्ण भुगतान से जुड़ा है।

ये भी पढ़ें: युवा महोत्सव का हुआ आगाज, देशभर के 7 हजार प्रतियोगी दिखाएंगे प्रतिभा

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story