×

खतरनाक डॉन रवि पुजारी: 15 साल से था फरार, आज एजेंसी कर सकती है ये काम

भारतीय जांच एजेंसियों की मदद से 15 साल से फरार चल रहे अंडरवर्ल्डर डॉन रवि पुजारी को गिरफ्तार कर लिया गया। अब आज यानि 23 फरवरी को पुजारी को पश्चिमी अफ्रीकी देश सेनेगल से भारत लाया जा सकता है।

Shreya
Published on: 23 Feb 2020 6:24 AM GMT
खतरनाक डॉन रवि पुजारी: 15 साल से था फरार, आज एजेंसी कर सकती है ये काम
X
खतरनाक डॉन रवि पुजारी: 15 साल से था फरार, आज एजेंसी कर सकती है ये काम

नई दिल्ली: भारतीय सुरक्षा एजेंसियों (Indian Security Agencies) को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। दरअसल, भारतीय जांच एजेंसियों की मदद से 15 साल से फरार चल रहे अंडरवर्ल्डर डॉन रवि पुजारी को गिरफ्तार कर लिया गया। अब आज यानि 23 फरवरी को पुजारी को पश्चिमी अफ्रीकी देश सेनेगल से भारत लाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, पुजारी को भारत लाने की सारी कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है।

चल रही प्रत्यर्पण की तैयारी

मिली जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक पुलिस और सेनेगल के अधिकारियों ने एक संयुक्त कार्रवाई में रवि पुजारी को सेनेगल के एक गांव से गिरफ्तार किया था। फिलहाल कर्नाटक पुलिस और रॉ ऑफिसर्स सेनेगल में ही हैं और उसके प्रत्यर्पण की तैयारी में जुटे हैं। बता दें कि बीते दिनों सेनेगल की सुप्रीम कोर्ट द्वारा पुजारी की प्रत्यर्पण के खिलाफ अर्जी खारिज कर दी थी। वहीं बताया जा रहा है कि पुजारी भारत लाए जाने के बाद कर्नाटक पुलिस की ही कस्टडी में रहेगा। बता दें कि आखिरी बार पुजारी सेनेगल से ही फरार हुआ था।

फेक नाम से पासपोर्ट बनाकर रह रहा था सेनेगल

सूत्रों के मुताबिक, रवि पुजारी को फ्लाइट में बैठा दिया गया है और किसी भी वक्त उसे भारत के लिए रवाना किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि रवि पूजारी सेनेगल में एंटोनी फर्नांडिस के नाम से पासपोर्ट बनाकर रहता था। पुजारी का यह पासपोर्ट 10 जुलाई 2013 को जारी हुआ था, जो कि 8 जुलाई 2023 तक वैलिड है।

यह भी पढ़ें: जोर का झटका: पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई बढ़ोत्तरी, जानें नए रेट्स

पिछले साल हुई थी गिरफ्तारी

बता दें कि अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी पिछले साल 2019 जून में सेनेगल की अदालत से जमानत मिलने के बाद फरार हो गया था. उसे 21 जनवरी 2019 को सेनेगल में इंडियन एजेंसी के इनपुट पर गिरफ्तार किया गया था। पुजारी की सेनेगल में 21 जनवरी, 2019 को भारतीय एजेंसी के इनपुट पर गिरफ्तारी हुई थी। वो सेनेगल में रह रहा था। भारतीय एजेंसियां लगातार उस पर नजर बनाए हुई थी, अब उसको भारत लाने की तैयारी की जा रही है।

200 मामलों को लेकर जारी किया गया था रेड कॉर्नर नोटिस

15 साल से फरार चल रहे रवि पुजारी के खिलाफ करीब 200 मामलों को लेकर रेड कॉर्नर नोटिस (Red Corner Notice) भी जारी किया जा चुका है। उसकी पुलिस फिरौती, हत्या, धोखाधड़ी और ब्लैकमेल जैसे कई मामलों में तलाश कर रही थी। उसके खिलाफ कई बॉलीवुड स्टार्स से भी फिरौती मांगने के मामले दर्ज हैं। पिछले महीने कर्नाटक पुलिस ने पुजारी के एक करीबी आकाश शेट्टी को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें: दिल्ली फतह के बाद अब इस राज्य को जीतने की तैयारी में AAP, बनाया ये प्लान

सूत्रों के मुताबिक, पुजारी की बुर्किना फासा में मिलने के बाद उसे ट्रैक करते हुए पुलिस ने सेनेगल से उसकी गिरफ्तारी की। पिछले साल गुजरात के विधायक और दलित नेता जिग्नेश मेवाणी की तरफ से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि, रवि पुजारी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।

आपको बता दें कि एक समय ऐसा था जब रवि पुजारी छोटा राजन के लिए काम करता था। इससे पहले पुजारी और छोटा राजन दोनों 1990 तक दाऊद इब्राहिम के साथ थे। पांच साल पहले 2015 नवंबर में छोटा राजन को इंडोनेशिया से पकड़ा गया था। फिलहाल वो जेल में बंद है।

यह भी पढ़ें: कई देशों की हालत खराब! तेजी से मरते जा रहे लोग, जानें आया कौन सा संकट

Shreya

Shreya

Next Story