×

अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी की उल्टी गिनती शुरू, जल्द लाया जाएगा भारत

अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को सेनेगल से भारत लाने की तैयारी चल रही है। पहले उसके फरार होने की खबर आई थी। इसके बाद मुंबई पुलिस ने बताया कि रवि पुजारी सेनेगल से फरार नहीं हुआ है। वह वहां की जेल में अभी भी बंद है।

Dharmendra kumar
Published on: 24 Jun 2019 10:44 AM GMT
अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी की उल्टी गिनती शुरू, जल्द लाया जाएगा भारत
X

नई दिल्ली: अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को सेनेगल से भारत लाने की तैयारी चल रही है। पहले उसके फरार होने की खबर आई थी। इसके बाद मुंबई पुलिस ने बताया कि रवि पुजारी सेनेगल से फरार नहीं हुआ है। वह वहां की जेल में अभी भी बंद है।

भारतीय जांच एजेंसियों द्वारा उसको भारत लाने की कानूनी प्रकिया चल रही है। रवि पुजारी को इसी साल 21 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। रवि पुजारी भारत में 200 से अधिक मामलों में वॉन्टेड है। 21 जनवरी को सेनेगल की राजधानी डकार में एक नाई की दुकान से इस दुर्दांत अपराधी को दबोचा गया था।

यह भी पढ़ें...भाई साब ! आपके प्रेम में बौरा के नहीं बल्कि डेट पर मुफ्त में खाना खाने जाती है महबूबा

रवि पुजारी कर्नाटक का रहने वाला है। रवि पुजारी की वजह से पूरे परिवार को मलप्पे गांव छोड़ना पड़ा। आपराधिक गतिविधियों के कारण पुलिस पुजारी की तलाश करने लगी थी। उसके दो भाई, दो बहन और मां बाप थे। पुजारी के पिता और एक भाई की मौत हो गयी। अब मां अपने दो बेटी के साथ रहती है। रवि पुजारी ने प्यार किया और शादी की उसकी पत्नी पद्मा को फर्जी फासपोर्ट के मामले में गिरफ्तार किया था। तीन महीने जेल में रहने के बाद जब वह बेल पर जेल से बाहर आयीं तो देश छोड़कर चली गईं। रवि पुजारी की दो बेटियां और एक बेटा है।

यह भी पढ़ें...सोफिया हयात का रोहित शर्मा को लेकर सनसनीखेज खुलासा, मचा हड़कंप

किसी जमाने में रवि पुजारी छोटा राजन का शार्प शूटर हुआ करता था और सुपारी लेकर हत्‍या जैसी घटनाओं को अंजाम देता था। रवि पुजारी उस समय छोटा राजन के सबसे करीबी लोगों में था, लेकिन छोटा राजन की रोहित वर्मा से नजदीकी होनों की वजह से गुरु साट्टम और रवि पुजारी नाराज रहने लगे।

साल 1992 में बैंकॉक में छोटा राजन पर हुए जानलेवा हमले में रोहित वर्मा मारा गया। साल 1993 मुंबई बम धमाकों के बाद दाऊद इब्राहिम और छोटा राजन अलग हो गए। इसी के साथ रवि पुजारी भी छोटा राजन से अलग होकर बैंकॉक चला गया और अपना अलग गैंग बना लिया।

यह भी पढ़ें...करोड़पति निकला अलीगढ़ का कचौड़ी वाला, सालाना इतने लाख का है टर्नओवर

रवि पुजारी ने अपना मुख्‍य धंधा रंगदारी मांगना बना लिया। वह बैंकॉक में रहने के दौरान इस धंधे का बड़ा खिलाड़ी बन गया। उसने फिरौती के कारोबार को प्रोफेशनल धंधा बना लिया। रंगदारी के लिए मुंबई की बिल्डर लॉबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री को टारगेट किया। पुजारी और उसके गुर्गे मुंबई के बिल्डर से फोन पर रुपये मांगते और इसके बदले में अंडरवर्ल्ड से सुरक्षा दिलाने का वादा करते। जान के डर से कई बिल्डरों और फिल्मी हस्तियों ने पुजारी को पैसे भी दिए!

एक शार्प शूटर से अंडरवर्ल्‍ड डाॅन बनने वाला रवि पुजारी ज्‍यादा पढ़ा लिखा नहीं है, लेकिन उसकी अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में अच्‍छी पकड़ है। सुर्खियों में बने रहने के लिए रवि पुजारी अक्‍सर फिल्‍मी हस्‍त‍ियों पर हमले करवाता और फिरौती में करोड़ों रुपये मांगता।

यह भी पढ़ें...भाईसाहब बहुत ही ज्ञानवर्धक, नीता अंबानी एक दिन में पीती हैं इतने लाख का पानी

वह फोन पर इंटरव्यू न्‍यूज चैनल्‍स को इंटरव्‍यू भी देता रहता है। एक टीवी इंटरव्यू में रवि ने कहा था कि वह दाऊद इब्राहिम को पकड़कर भारत ला सकता है। मुंबई में कोई भी बड़ी वारदात होने के बाद रवि पुजारी सबसे पहले उसकी जिम्‍मेदारी ले लेता है। उसने 2004 में कई जानी-मानी हस्तियों पर छोटे-बड़े हमले करवाए और फिर ऐलान किया कि ये सब उसकी कारस्तानी है। कहा जाता है कि वह बड़बोला गैंगस्‍टर है और वह इससे सुर्खियों में रहना चाहता है।

साल 2004 में उसने मुंबई के दीपा बार में हमला करवाया। जुलाई 2005 में उसने वकील माजिद मेमन पर हमला करवाया। बॉलीवुड के नामी सितारों को धमकाने के मामले में भी रवि पुजारी का नाम सामने आया है। इन फिल्‍मी सितारों को दे चुका है धमकी रवि पुजारी ने जिन अभिनेताओं को धमकी दी है उनमें सलमान खान, शाहरुख खान, रितेश देशमुख, महेश भट्ट, संजय कपूर, बोनी कपूर, यश चोपड़ा और प्रीति जिंटा के पूर्व बॉयफ्रेंड नेस वाडिया का नाम भी शामिल है। यही नहीं उसके आदमी करण जौहर, विवेक ऑबरॉय, अक्षय कुमार, फरहान अख्तर को भी पैसे के लिए धमका चुके हैं।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story