×

Amit Shah In Gujarat: पीएम मोदी ने पूरे देश में देशभक्ति की भावना पैदा की, अहमदाबाद में बोले- गृहमंत्री अमित शाह

Amit Shah In Gujarat: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर हैं। गृहमंत्री ने दौरे के दूसरे दिन अहमदाबाद में हर घर तिरंगा अभियान को हरी झंडी दिखाई, इसके बाद एक जनसभा को संबोधित किया।

Jugul Kishor
Published on: 13 Aug 2023 6:07 AM GMT (Updated on: 13 Aug 2023 6:49 AM GMT)
Amit Shah In Gujarat: पीएम मोदी ने पूरे देश में देशभक्ति की भावना पैदा की, अहमदाबाद में बोले- गृहमंत्री अमित शाह
X
Union Home Minister Amit Shah (Social Media)

Amit Shah In Gujarat: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर हैं। शाह ने दौरे के दूसरे दिन गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के साथ अहमदाबाद में हर घर तिरंगा अभियान को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद एक जनसभा को संबोधित किया। अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के 75 साल हो गए, हम देश के लिए मर तो नहीं सकते, क्योंकि देश आजाद हो गया है। लेकिन हमें देश के लिए जीने से कोई नहीं रोक सकता।

जनसभा को संबोधित करते अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान पीएम मोदी ने पूरे देश में देशभक्ति की भावना पैदा की है। साथ ही हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों से अपील की है। शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के हर बच्चे और हर युवा के मन में देशभक्ति का ज्वार खड़ा करने का अभियान चलाया था, आज हजारों-हजार लोग तिरंगा लेकर चल रहे हैं तो उस अभियान को सफल होते देख रहा हूं। गृहमंत्री ने कहा कि 15 अगस्त 2022 को देश में एक भी ऐसा घर नहीं था, जिस पर तिरंगा न फहराया गया हो और किसी ने सेल्फी न ली हो। पीएम ने फिर से आवाहन किया है। अगर सबके घऱ पर तिरंगा फहरे तो पूरा गुजरात और पूरा देश तिरंगामय हो जाएगा।

2047 तक मनाएंगे आजादी का अमृत काल

शाह ने अपने संबोधन में कहा कि मैं आज युवा पीढ़ी से कहना चाहता हूं कि आजादी पाने के लिए हमारे पूर्वजों ने अथक सघर्ष किया है। आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहूति दी है। युद्धभूमि में अनेक लोग तोपों के सामने खड़े हो गए थे। क्योंकि उनका जुनून आजादी हासिल करना था। उन्होने कहा कि हमारे पूर्वजों का बलिदान युवा पीढ़ी के लिए संस्कार है। शाह ने कहा कि 15 अगस्त को 2023 को आजादी का अमृत महोत्सव समाप्त होगा। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 15 अगस्त 2023 से 2047 तक हम आजादी का अमृत काल मनाएंगे।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story