×

अनोखी शादी: 3 फीट का दूल्हा-4 फीट की दुल्हन, ऐसे बंधे वैवाहिक बंधन में

लॉकडाउन के दौरान महाराष्ट्र में हुई एक शादी चर्चा का विषय बन गई। इस शादी में सोशल डिस्टेंसिग का जमकर पालन हुआ। इस शादी में जो चीज सबसे ज्यादा चर्चा में रही। वो थी दुल्हा और दुल्हन की जोड़ी।

Aditya Mishra
Published on: 8 May 2020 11:02 AM GMT
अनोखी शादी: 3 फीट का दूल्हा-4 फीट की दुल्हन, ऐसे बंधे वैवाहिक बंधन में
X

मुंबई: लॉकडाउन के दौरान महाराष्ट्र में हुई एक शादी चर्चा का विषय बन गई। इस शादी में सोशल डिस्टेंसिग का जमकर पालन हुआ। इस शादी में जो चीज सबसे ज्यादा चर्चा में रही। वो थी दुल्हा और दुल्हन की जोड़ी।

बुधवार को धुले जिले के शिरपुर तहसील में अनोखा विवाह संपन्न हुआ। यह शादी 29 साल के झामरु राजेंद्र कोली और 19 साल की नयना के बीच हुई।

दुल्हा-दुल्हन की हाईट बनी चर्चा का विषय

इस शादी की खास बात यह थी कि दूल्हे का कद जहां 3 फीट था तो वहीं दुल्हन भी सिर्फ 4 फीट की थी। दूल्हा बना झामरु दसवीं तक पढ़ा है तो वहीं दुल्हन नयना बारहवीं तक पढ़ी-लिखी है। दोनों की शादी पहले ही तय हो चुकी थी लेकिन कोरोना संकट की वजह से बात आगे नहीं बढ़ पा रही थी।

आखिरकार गांव में ही सादे विवाह समारोह में सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए बुधवार को शादी हुई। इस शादी में रिश्तेदार भी आने की कोशिश कर रहे थे लेकिन लॉकडाउन के कारण आ नहीं सके।

लॉकडाउन में शुरू हुई आपके फेवरेट शोज की तैयारी, ऐसे हो रहा ऑडिशन

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story