×

WFI Membership: बड़ी खबर! यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता को किया संस्पेंड

WFI Membership: भारतीय कुश्ती संघ को गुरुवार (24 अगस्त) सबसे बड़ा झटका लगा है। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता सस्पेंड कर दी है।

Jugul Kishor
Published on: 24 Aug 2023 6:37 AM GMT (Updated on: 24 Aug 2023 7:56 AM GMT)
WFI Membership: बड़ी खबर! यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता को किया संस्पेंड
X
सांकेतिक तस्वीर ( सोशल मीडिया)

WFI Membership: भारतीय कुश्ती संघ को गुरुवार (24 अगस्त) सबसे बड़ा झटका लगा है। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता सस्पेंड कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक डब्ल्यूएफआई के चुनाव 45 दिनों के अंदर ना होने के कारण सदस्यता रद्द कर दी गई है।

इसलिए सस्पेंड की गई WFI की सदस्यता

जानकारी के मुताबिक यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने मई में भारतीय कुश्ती संघ को पत्र लिखा था। जिसमें कहा कहा था कि 15 जुलाई तक भारतीय कुश्ती संघ का इलेक्शन नहीं हुआ तो इसकी सदस्यता को सस्पेंड कर दिया जाएगा। जिसके बाद 11 जुलाई को चुनाव होना था, लेकिन असम रेसलिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एसोशिएशन की मान्यता को लेकर असम हाईकोर्ट से चुनाव का स्टे ले लिया था। हालांकि एडहॉक कमेटी ने असम रेसलिंग एसोसिएशन को मान्यता दे दी थी।

12 अगस्त हो होने थे WFI के चुनाव

भारतीय कुश्ती संघ में 12 अगस्त को 15 पदों पर चुनाव होना था। लेकिन, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने वोटिंग से ठीक एक दिन पहले चुनाव पर रोक लगा दी थी। जिसके कारण डब्ल्यूएफआई के चुनाव नहीं हो पाए। ऐसे में यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने बड़ा एक्शन लेते हुए भारतीय कुश्ती संघ की सदस्दयता को सस्पेंड कर दिया है।

महिला पहलवानों ने बृजभूषण सिंह पर लगाए थे यौन उत्पीड़न के आरोप

बता दें कि महिला पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के ऊपर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। जिसे लेकर कई महीनों तक दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन चला था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बृजभूषण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया था। दिल्ली पुलिस ने जांच के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। इसके बाद कोर्ट में पूरे मामले की सुनवाई चल रही है। आरोपों के बाद खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती संघ के पदाधिकारियों को सस्पेंड कर दिया था। पदाधिकारियों को सस्पेंड करने के बाद एडहॉक कमेटी फेडरेशन का काम संभाल रही थी।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story