×

चीन-पाकिस्तान से जंग: हो गया एलान, पीएम मोदी ले चुके हैं तारीख पर फैसला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने चीन-पाकिस्तान से जंग पर विवादित बयान दिया, जिसका वीडियो विधायक संजय यादव ने जारी किया। इस दौरान सपा-बसपा कार्यकर्ताओं को आंतकवादी भी बताया गया।

Shivani
Published on: 25 Oct 2020 1:15 PM GMT
चीन-पाकिस्तान से जंग: हो गया एलान, पीएम मोदी ले चुके हैं तारीख पर फैसला
X

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में उपचुनाव होने हैं, जिसको लेकर प्रदेश में प्रचार अभियान जारी है। इसी कड़ी में यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ऐसा बयान दे डाला, जिसकी चर्चा शायद पाकिस्तान तक हो रही होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान और चीन से भारत कब जंग करेगा, इसपर फैसला ले लिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का जंग पर बयान

दरअसल, इन दिनों चीन के साथ भारत का तनाव जारी है और कश्मीर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर भी आये दिन हमले होते रहते हैं। देश के लिए चीन और पाकिस्तान सबसे बड़े दुश्मन हो गए हैं और इनसे जंग की कई बार बात उठती रही है।

बोले- पीएम मोदी ने पाक-चीन से जंग पर ले लिया फैसला

इसी कड़ी में यूपी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फैसला कर लिया है कि पाकिस्तान और चीन से कब युद्ध करना है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण और संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने को लेकर अपने दावे को जोड़ कर ये बात कही।

UP BJP Chief swatantra dev singh controversial statement PM Modi decided war date pakistan china

राम मंदिर- आर्टिकल 370 से जोड़ी जंग की बात

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, 'राम मंदिर और अनुच्छेद 370 की तरह ही पीएम मोदी ने फैसला कर लिया है कि पाकिस्तान और चीन के साथ कब युद्ध करना है।' अब उनका ये बयान काफी वायरल हो रहा है। लोग जंग की तारीख जानने को लेकर स्वतंत्र देव सिंह के बयान पर चर्चा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- चीनी सेना मारी जाएगी: बैलेस्टिक मिसाइल से होगा हमला, नहीं बचेगा दुश्मन देश

सपा और बसपा कार्यकर्ताओं को बताया आंतकवादी

बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ये विवादित बयान विधायक संजय यादव के घर पर आयोजित एक कार्यक्रम में दिया। जिसका वीडियो संजय यादव ने ही जारी कर दिया। इस वीडियो में स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की तुलना आतंकवादियों से की।

[video width="640" height="480" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/10/UP-BJP-Chief-swatantra-dev-singh-controversial-statement-PM-Modi-decided-war-date-pakistan-china.mp4"][/video]

सांसद बोले- कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए कही ऐसी बात

हालंकि प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान के बारे में पार्टी के लोगों ने ही चुप्पी साध ली है। इस बारे में जब स्थानीय सांसद रविंद्र कुशवाहा ने पूछा गया तो उन्होंने कहा कि स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए यह बात कही थी। इसके पहले आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना के साथ विजयदशमी का पर्व मनाया और शस्त्र पूजा की। इस दौरान उन्होंने भी कहा कि सीमा पर किसी को भारत की एक इंच जमीन तक छीनने की इजाजत नहीं हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story