×

AIIMS में भर्ती CM योगी के पिता जाएंगे पैतृक गांव, चल रही है तैयारी

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के पिता आनन्द सिंह बिष्ट की रविवार देर रात हालत गंभीर हो गई। योगी आदित्‍यनाथ के पिता आनन्द सिंह बिष्ट करीब एक माह से एम्‍स में भर्ती हैं। उन्‍हें लिवर से संबंधित परेशानी है।

Dharmendra kumar
Published on: 20 April 2020 3:32 AM GMT
AIIMS में भर्ती CM योगी के पिता जाएंगे पैतृक गांव, चल रही है तैयारी
X

नई दिल्‍ली: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के पिता आनन्द सिंह बिष्ट की हालत गंभीर बनी हुई है। योगी आदित्‍यनाथ के पिता आनन्द सिंह बिष्ट का इलाज दिल्ली स्थित एम्‍स में चल रहा है। उन्‍हें लिवर और किडनी से संबंधित परेशानी है। इस वजह से गैस्‍ट्रोलॉजी विभाग के डॉक्‍टर के नेतृत्‍व में उनका इलाज चल रहा है।

अब इस बीच खबर है कि योगी आदित्यनाथ के पिता को अब उनके पैतृक गांव पंचूर (उत्तराखंड) ले लाया जा रहा है। इसकी तैयारी चल रही है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को ही उन्हें उत्तराखंड ले जाया जाएगा। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक वह एम्स के एबी 8 वार्ड में भर्ती हैं। गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रही है।

बताया जा रहा है रविवार को उनकी हालत गंभीर हो गई जिसकी वजह से उन्‍हें आइसीयू में भर्ती किया गया। उनका डायलिसिस भी चल रहा है। बताया जा रहा है कि उनको वेंटिलेटर पर रखा गया है। एम्‍स के मुताबिक उन्‍हें 15 मार्च को एम्‍स में भर्ती किया गया था। तब से वह एम्‍स में ही भर्ती हैं।

यह भी पढ़ें...कोरोना संकट के बीच भयानक हमला, 16 लोगों की मौत, मची अफरा-तफरी

सीएम योगी के पिता आनंद सिंह की तबीयत पहले से खराब चल रही है। कुछ समय पहले भी उन्‍हें देहरादून के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्‍त उन्‍हें डिहाइड्रेशन की शिकायत हुई थी। हालांकि फिलहाल वह एम्‍स में भर्ती हैं जहां डॉक्‍टर उनका इलाज कर रहे हैं।

बता दें कि योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह उत्तराखंड के यमकेश्वर के पंचूर गांव में रहते हैं। वे उत्तराखंड में फॉरेस्ट रेंजर के पद से 1991 में रिटायर हुए थे। उसके बाद से ही वे अपने गांव में रह रहे हैं।

यह भी पढ़ें...राहुल गांधी के कार्यालय पर रेड: मचा हड़कंप, कांग्रेसियों ने लगाए भाजपा पर आरोप

योगी आदित्यनाथ बचपन में ही अपना परिवार छोड़कर गोरखपुर महंत अवेद्यनाथ के पास चले आए थे। इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने महंत के रूप में अवेद्यनाथ की जगह ली। उत्तराखंड में चुनाव के समय योगी कई बार वहां चुनाव प्रचार के सिलसिले में जाते रहे हैं। इस दौरान उनके परिवार वाले योगी से मिलते हैं।

यह भी पढ़ें...कोरोना इफेक्ट: सब्जी बेचना नहीं आसान, देना होगा आधार कार्ड

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story