×

UPSC Final Result 2022: यूपीएससी सिविल सर्विस का रिजल्ट आउट, टॉप 4 में लड़कियां

UPSC CSE Final Result 2022: सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे आज जारी कर दिए गए हैं। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित इस परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है।

Krishna Chaudhary
Published on: 23 May 2023 3:15 PM GMT (Updated on: 23 May 2023 4:40 PM GMT)
UPSC Final Result 2022: यूपीएससी सिविल सर्विस का रिजल्ट आउट, टॉप 4 में लड़कियां
X
(Pic: Social Media)

UPSC CSE 2022 Result Declared: देश की सबसे प्रतिष्ठित और चुनौतीपूण परीक्षा मानी जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे आज जारी कर दिए गए हैं। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित इस परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। शीर्ष चार रैंक पर उन्हीं का कब्जा है। सिविल सेवा परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अपने परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं। इस परीक्षा में इशिता किशोर ने टॉप किया है।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, फाइनल रिजल्ट में कुल 933 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। इनमें से 345 उम्मीवार अनारक्षित, 99 आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (ईडब्ल्यूएस), 263 ओबीसी, 154 एससी और 72 एसटी कैटेगरी से हैं। इसके अलावा 178 उम्मीदवारों की रिजर्व लिस्ट भी तैयार की गई है। इस पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पदों के लिए 180 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट हुए हैं।

इशिता किशोर ने किया टॉप

यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा 2022 में इस बार भी लड़कियों ने कामयाबी के झंडे गाड़े हैं। शीर्ष चार में लड़कियां ही शामिल हैं। इशिता किशोर ने ऑल ओवर इंडिया में टॉप किया है। दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया हैं। तीसरे स्थान पर उमा हरति एन और चौथे स्थान पर स्मृति मिश्रा ने बाजी मारी है। टॉप 10 में इस बार 6 लड़िकयों ने जगह बनाया है। इससे पहले यानी 2021 में भी लड़कियों ने कमाल दिखाया था। बीते साल श्रुति शर्मा ने टॉप किया था, दूसरे स्थान पर अंकिता अग्रवाल और तीसरे स्थान पर गामिनी सिंगला रही थीं।

अभ्यर्थी ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • एक पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर आएगी।
  • पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करें।
  • अपना रोल नंबर सर्च करें।
  • अगर आप चयनित हुए होंगे तो आपका रोल नंबर दिख जाएगा।

कब हुई थी परीक्षा ?

यूपीएससी सिविस सर्विस एग्जाम की प्रारंभिक परीक्षा 5 जून 2022 को आयोजित की गई थी और परिणाम 22 जून को जारी किए गए थे। मुख्य परीक्षा 16 से 25 सितंबर के बीच आयोजित की गई थी, जिसके नतीजे 6 दिसंबर को घोषित किए गए थे। वहीं, फाइनल फेज यानी साक्षात्कार 18 मई 2023 को समाप्त हुआ था। बता दें कि यूपीएससी ने साल 2022 में आईएएस, आईपीएस समेत तमाम अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए 1011 पदों पर वैकेंसी निकाली थी।

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary

Next Story