×

दिल्ली हिंसा पर अमेरिकी आयोग ने किया ट्वीट, मोदी सरकार से की ये मांग

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर दिल्ली में हुई हिंसा के बाद सरकार दिल्ली में शांति का माहौल बनाने की पूरी कोशिश कर रही है। इसी बीच अमेरिका से आई खबर सरकार की चिंता बढ़ा सकती है।

Aditya Mishra
Published on: 26 Feb 2020 1:47 PM GMT
दिल्ली हिंसा पर अमेरिकी आयोग ने किया ट्वीट, मोदी सरकार से की ये मांग
X

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर दिल्ली में हुई हिंसा के बाद सरकार दिल्ली में शांति का माहौल बनाने की पूरी कोशिश कर रही है। इसी बीच अमेरिका से आई खबर सरकार की चिंता बढ़ा सकती है।

अमेरिकी कमिशन फॉर इंटरनेशनल रिलिजियम फ्रीडम नाम की एक स्वतंत्र संस्था ने दिल्ली हिंसा पर टिप्पणी की है। और कहा है कि मोदी सरकार मुस्लिमों की रक्षा करें।

दिल्ली हिंसा पर HC की टिप्पणी- इस शहर में एक और 1984 की इजाजत नहीं दे सकते

क्यो बोली संस्था

संस्था ने अपने ट्वीट में भारत में रह रहे अल्पसंख्यकों को लेकर चिंता जताई है। संस्था ने अपने ट्वीट में कहा है कि दिल्ली में मुस्लिमों पर खतरनाक भीड़ के हमले की रिपोर्टों से हम चिंतित है और मोदी सरकार से अपील करते है कि निशाना बनाए गए धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। बता दें संस्था दुनियाभर में धार्मिक स्वतंत्रता पर नजर रखती है।

ये भी पढ़ें...दिल्ली हिंसा पर इमरान ने पीएम मोदी को निशाने पर लिया, कही ये बड़ी बात

दिल्ली के कई इलाकों में हुई है हिंसा

गौरतलब है कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में सीएए का समर्थन करने वाले और विरोध करने वाले समूहों के बीच संघर्ष ने साम्प्रदायिक रंग ले लिया था। उपद्रवियों ने कई घरों, दुकानों तथा वाहनों में आग लगा दी और एक-दूसरे पर पथराव किया। इन घटनाओं में बुधवार तक कम से कम 22 लोगों की जान चली गई और करीब 200 लोग घायल हो गए।

दिल्ली हिंसा पर बड़ा खुलासा: IB अफसर की हत्या में इस AAP नेता का हाथ!

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story