भारत आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, इस खास कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप 24-25 फरवरी तक भारत दौरे पर रहेंगे। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर ट्रंप का यह पहला दौर होगा। व्हाइट हाउस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी साझा की गई है।

Shreya
Published on: 11 Feb 2020 4:08 AM GMT
भारत आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, इस खास कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा
X
भारत आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, इस खास कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप 24-25 फरवरी तक भारत दौरे पर रहेंगे। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर ट्रंप का यह पहला दौर होगा। व्हाइट हाउस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी साझा की गई है। व्हाइट हाउस की तरफ से ट्रंप के भारत यात्रा को लेकर भी जानकारी दी गई है। व्हाइट हाउस ने ट्वीट किया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24-25 फरवरी को नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए भारत की यात्रा जाएंगे।

यह भी पढ़ें: एंड्रॉयड यूजर्स सावधान: अगर कर रहे हैं इसका यूज़, तो आपके साथ हो सकता ऐसा



मजबूत और स्थायी बंधन को करेगी उजागर

ट्वीट में यह भी बताया गया है कि डोनाल्ड ट्रंप की यह यात्रा अमेरिकी-भारत की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी और अमेरिकी और भारतीय लोगों के बीच मजबूत और स्थायी बंधन को उजागर करेगी। इस दो दिवसीय दौरे के दौरान ट्रंप के साथ उनकी वाइफ और अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप भी रहेंगी। वहीं इस दौरान ट्रंप और मेलानिया के गुजरात जाने का भी कार्यक्रम है। बता दें कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा दो बार भारत दौरे पर आए थे। वो साल 2010 और 2015 में भारत यात्रा पर आए थे।

यह भी पढ़ें: Delhi Election Result 2020: रूझानों में AAP की जीत, जानिए क्या बोले BJP नेता

गुजरात भी जाएंगे ट्रंप और उनकी पत्नी

जानकारी के मुताबिक, ट्रंप का भारत यात्रा के दौरान गुजरात जाने का भी कार्यक्रम तय हुआ है। वहीं गुजरात सरकार ने ट्रंप के दौरे को लेकर तैयारियां भी शुरु कर दी हैं। बताया जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप गुजरात के अहमदाबाद में मोटेरा इलाके में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम सरदार पटेल स्टेडियम का उद्घाटन भी कर सकते हैं। दुनिया के दो बड़े नेताओं के हाथों से दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम का उद्घाटन करने का प्रस्ताव है।

'केमछो ट्रंप' कार्यक्रम का भी होगा आयोजन

वहीं इसके अलावा पिछले साल अमेरिका यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेक्सास में हाउडी मोदी कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इसी तर्ज पर ट्रंप के लिए केमछो ट्रंप प्रोग्राम का भी आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: भाजपा ने मानी हार! चुनाव नतीजे से पहले दफ्तर में लगाया ये पोस्टर…

Shreya

Shreya

Next Story