×

उत्तराखंड: भीषण बारिश से हाल बेहाल, हाई अलर्ट जारी

देश के बहुत से राज्य भीषण बारिश से जूझ रहे हैं। उत्तराखंड समेत देश के कई हिस्सों में बारिश और बाढ़ का प्रकोप जारी है। हर तरफ बारिश और बाढ़ का कहर बना हुआ है चाहे वो पहाड़ी क्षेत्रों हो या मैदानी भागों हर जगह स्थिति जानलेवा बनी हुई है। पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और बारिश की खबरें सामने आ रही हैं।

Roshni Khan
Published on: 17 Aug 2019 3:46 AM GMT
उत्तराखंड: भीषण बारिश से हाल बेहाल, हाई अलर्ट जारी
X

नई दिल्ली: देश के बहुत से राज्य भीषण बारिश से जूझ रहे हैं। उत्तराखंड समेत देश के कई हिस्सों में बारिश और बाढ़ का प्रकोप जारी है। हर तरफ बारिश और बाढ़ का कहर बना हुआ है चाहे वो पहाड़ी क्षेत्रों हो या मैदानी भागों हर जगह स्थिति जानलेवा बनी हुई है। पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और बारिश की खबरें सामने आ रही हैं। उत्तरी इलाकों में बादल फटने की खबरें सामने आई हैं। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और कुमाऊं के कई हिस्सों में आज भी मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है।

ये भी देखें:धर्मग्रंथों में भाद्रमास को बताया गया है अति उत्तम, सात्विक जीवन का पालन से होगा कल्याण

हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूस्खलन

मौसम विभाग ने पर्वतीय राज्यों के अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में गोहार गांव के पास भीषण भूस्खलन हुआ, गनीमत यही रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। हिमाचल प्रदेश में भी लगातार बारिश हो रही है।

नीमच में नाले में गिरी दुकान

मध्य प्रदेश भी भीषण बाढ़ और मूसलाधार बारिश से जूझ रहा है। नीमच में एक नाले के पास बनी एक अस्थाई दुकान एक झटके में बारिश में बहती चली गई। नीमच में भी बारिश की वजह से नदी और नाले उफान पर हैं।

ये भी देखें:उत्तराखंडः चमोली में लगातार मूसलाधार बारिश, उत्तरकाशी, टिहरी और कुमाऊं में अलर्ट

राजस्थान में कालीसिंध नदी उफान पर

राजस्थान भी भारी बारिश और बाढ़ के प्रकोप से जूझ रहा है। राजस्थान की कालीसिंध नदी उफान पर है। कालीसिंध नदी के आसपास के इलाके पूरी तरह से पानी में डूबे हुए हैं। झालावाड़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश के बाद जलप्रलय जैसी स्थिति बन गई है।

उत्तराखंड में कई गांव टापू में तब्दीलउत्तराखंड के बांसवाड़ा, बद्रीनाथ, लंगासु समेत कई जगह से भूस्खलन की भी खबरें हैं। पहाड़ के अलावा मैदानी इलाकों में भी बारिश और बाढ़ ने हाहाकार मचा रखा है। मध्य प्रदेश के बारगी बांध के 15 गेट खुलने के बाद बारना नदी का पानी बेकाबू हो चुका है। इसके चलते गांव के गांव टापुओं में तब्दील हो गए हैं।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story