×

मुख्यमंत्री तीरथ ने महिलाओं के पहनावे पर उठाए सवाल, कहा- 'ये कैसे संस्कार?'

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बच्चों को नशा समेत अन्य विकृतियों से बचाने के लिए उन्हें संस्कारवान बनाना होगा। उन्होंने कहा संस्कारित बच्चे जीवन के किसी भी क्षेत्र में असफल नहीं होते।

Shreya
Published on: 17 March 2021 10:16 AM GMT
मुख्यमंत्री तीरथ ने महिलाओं के पहनावे पर उठाए सवाल, कहा- ये कैसे संस्कार?
X
मुख्यमंत्री तीरथ ने महिलाओं के पहनावे पर उठाए सवाल, कहा- 'ये कैसे संस्कार?'

देहरादून: उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे के बाद भाजपा के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्य की सत्ता अपने हाथ में ले ली है। इस बीच रावत ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसके चलते वो सुर्खियों बटोर रहे हैं। दरअसल, उन्होंने लड़कियों के पहनावे पर सवाल उठाए हैं। राज्य के नए मुख्यमंत्री ने बयान दिया है कि आजकल महिलाएं फटी जीन्स पहनकर चल रही हैं, क्या ये सब सही है।

अभिभावकों पर निर्भर करते हैं बच्चों के संस्कार

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बाल अधिकार संरक्षण आयोग की एक कार्यशाला का उद्घाटन किया और इस दौरान उन्होंने कहा कि बच्चों में कैसे संस्कार आते हैं, ये अभिभावकों पर निर्भर करता है। उन्होंने एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि जब वो एक बार जहाज से उड़ान भर रहे थे तो उन्होंने देखा कि एक महिला अपने दो बच्चों के साथ बैठी हुई थी और उन्होंने फटी हुई जीन्स पहन हुई थी।

यह भी पढ़ें: तीरथ सिंह रावत कैबिनेट: मंत्रियों में विभागों का बंटवारा, ये नए चेहरे शामिल

tirath-singh-rawat (फोटो- ट्विटर)

जो खुद ऐसी जींस पहनती हों, वो समाज में क्या संस्कृति फैलाएंगी

मैंने महिला से पूछा कि बहनजी कहां जाना है, तो उन्होंने बताया कि दिल्ली। उनके पति जेएनयू में प्रोफेसर हैं और वो खुद एनजीओ चलाती थीं। आगे बताते हुए उन्होंने कहा मैं फिर सोचा कि जो महिला खुद एनजीओ चलाती हो और फटी हुई जींस पहनी हो, वह समाज में क्या संस्कृति फैलाती होंगी। उन्होंने कहा कि जब हम स्कूलों में पढ़ते थे तो ऐसा नहीं होता था।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: कथित विकास है, विनाश का कारण, सबको पता है फिर भी…

बच्चों को बनाना होगा संस्कारवान

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बच्चों को नशा समेत अन्य विकृतियों से बचाने के लिए उन्हें संस्कारवान बनाना होगा। उन्होंने कहा संस्कारित बच्चे जीवन के किसी भी क्षेत्र में असफल नहीं होते। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें पश्चिमी सभ्यता से प्रभावित नहीं होना चाहिए।

यह भी पढ़ें: मोदी को बताया भगवान, सीएम तीरथ सिंह रावत ने की पीएम की तुलना राम-कृष्ण से

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story