×

Vande Bharat Train: अब नए रंग में नजर आएगी वंदे भारत एक्सप्रेस, रेल मंत्री बोले- जल्द ला रहे 'हेरिटेज स्पेशल' ट्रेन

Vande Bharat Train: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंटीग्रल कोच फैक्ट्री का दौरा किया। उन्होंने वंदे भारत ट्रेनों के नए रूप-रंग का खुलासा किया। तो चलिए आप भी देखें वंदे भारत ट्रेन का न्यू लुक।

Aman Kumar Singh
Published on: 8 July 2023 4:25 PM GMT (Updated on: 8 July 2023 4:38 PM GMT)
Vande Bharat Train: अब नए रंग में नजर आएगी वंदे भारत एक्सप्रेस, रेल मंत्री बोले- जल्द ला रहे हेरिटेज स्पेशल ट्रेन
X
वंदे भारत एक्सप्रेस (Social Media)

Vande Bharat Train: बेहद कम समय में खासा लोकप्रिय 'वंदे भारत एक्सप्रेस' अब नए रंग-रूप में नजर आने वाला है। जी हां, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav) ने शनिवार (08 जुलाई) को देश को इसकी पहली झलक दिखाई। रेल मंत्री ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर नई वंदे भारत की कई तस्वीरें शेयर कीं।

दरअसल, रेल मंत्री चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (Integral Coach Factory) पहुंचे थे। नए रूप में नजर आए वंदे भारत में नारंगी, सफ़ेद और काले रंग का इस्तेमाल हुआ है। फ़िलहाल इस सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन का रंग नीला और सफ़ेद है।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story