×

Vande Bharat Train: भारतीय रेलवे को मिली हाई स्पीड ट्रेन वन्दे भारत की सौगात, जानिए क्या है इसकी ख़ास विशेषताएं और रूट

Vande Bharat Train: वन्दे भारत ट्रेन देश की सबसे तेज़ चलने वाली ट्रेन है। वन्दे भारत हाई स्पीड ट्रेन देश के सभी महत्वपूर्ण शहरो को जोड़ रही है। आइये जानते है वन्दे भारत का रूट और कब हुआ आगाज़ हुआ...

Vertika Sonakia
Published on: 28 Jun 2023 5:20 PM GMT
Vande Bharat Train: भारतीय रेलवे को मिली हाई स्पीड ट्रेन वन्दे भारत की सौगात, जानिए क्या है इसकी ख़ास विशेषताएं और रूट
X
Luknow to Kanpur Vande Bharat Train (Image- Social media)

Vande Bharat Train: देश में वन्दे भारत ट्रेनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते कुछ वर्षो में भारत देश को मिला वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को तोहफा। वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पहली वन्दे भारत ट्रेन का आगाज़ हुआ। वन्दे भारत ट्रेन देश की सबसे तेज़ चलने वाली ट्रेन है। वन्दे भारत हाई स्पीड ट्रेन देश के सभी महत्वपूर्ण शहरो को जोड़ रही है। आइये जानते है वन्दे भारत का रूट और कब हुआ आगाज़ हुआ...

कहाँ- कहाँ दौड़ती है वन्दे भारत एक्सप्रेस

1) दिल्ली-वाराणसी: दिल्ली से वाराणसी वंदे भारत ट्रैन का आगाज़ 15 फरवरी 2019 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हुआ था। नई दिल्ली से वाराणसी का चेयर कार का किराया 1805 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास का 3355 रुपये है।

2) नई दिल्ली-श्री वैष्णो देवी माता कटरा वंदे भारत: नई दिल्ली-श्री वैष्णो देवी माता कटरा वंदे भारत की शुरुआत 3 अक्टूबर 2019 को हुई। नई दिल्ली से कटरा का चेयर कार का किराया 1545 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास का 2805 रुपये है।

3) गांधीनगर-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत: गांधीनगर-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत की शुरुआत 30 सितंबर 2022 को गांधीनगर से नई दिल्ली के बीच हुई। गांधीनगर से मुंबई सेंट्रल का चेयर कार का किराया 1420 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास का 2630 रुपये है।

4) अंदौरा-नई दिल्ली वंदे भारत: अंदौरा-नई दिल्ली वंदे भारत का आगाज़ 13 अक्टूबर 2022 को हुआ। अंदौरा से नई दिल्ली का चेयर कार का किराया 1240 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास का 2240 रुपये है।

5) मैसूर-पुरची थलाइवर डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल वंदे भारत: मैसूर-पुरची थलाइवर डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल वंदे भारत का आगाज़ 11 नवंबर 2022 को हुआ। मैसूर से चेन्नई का चेयर कार का किराया 1365 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास का 2485 रुपये है।

6) नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत: नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत की शुरुआत 11 दिसंबर 2022 को हुई। नागपुर से बिलासपुर का चेयर कार का किराया 1155 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास का 2065 रुपये है।

7) हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वनडे भारत: हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वनडे भारत की शुरुआत 30 दिसंबर 2022 को हुई। हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी का चेयर कार का किराया 1565 रुपये है और एग्जीक्यूटिव क्लास का 2865 रुपये है।

8) सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वनडे भारत: सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वनडे भारत का आगाज़ 15 जनवरी 2023 को हुआ।
सिकंदराबाद से विशाखापत्तनम का चेयर कार का किराया 1665 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास का 3120 रुपये है।

9) छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस: छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत 10फरवरी 2023 को हुई। मुंबई से सोलापुर का चेयर कार का किराया 1300 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास का 1840 रुपये है। यह ट्रैन मुंबई से शिरडी के बीच चलती है।

10) भोपाल-दिल्ली वंदे भारत: भोपाल-दिल्ली वंदे भारत का आगाज़ 1 अप्रैल 2023 को हुआ। भोपाल से हजरत निजामुद्दीन दिल्ली का चेयर कार का किराया 1665 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास का 3120 रुपये है।

11) सिंकरदराबाद-तिरुपति वंदे भारत: सिंकरदराबाद-तिरुपति वंदे भारत की शुरुआत 8 अप्रैल 2023 को हुई। सिंकरदराबाद से तिरुपति के बीच चेयर कार का किराया 1680 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 3080 रुपये है।

12) चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस: चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत 8 अप्रैल २०२३ को हुई। चेन्नई से कोयंबटूर के बीच चेयर कार का किराया 1365 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2485 रुपये है।

13) तिरुवनंतपुरम-कासरगोड वंदे भारत एक्सप्रेस: ​​तिरुवनंतपुरम-कासरगोड वंदे भारत एक्सप्रेस केरल को पिछले महीने ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिली है, जो कि तिरुवनंतपुरम को कासरगोड से जोड़ती है. ट्रेन गुरुवार को छोड़कर छह दिन चलती है।

14) पुरी-हावडा वंदे भारत एक्सप्रेस: पुरी-हावडा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन उड़ीसा के पुरी से हावड़ा तक चलेगी और 6 घंटे 40 मिनट में 502 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

भारत को मिली 5 नयी वन्दे भारत ट्रेनों की सौगात

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कल ही मध्य प्रदेश में 5 नयी वन्दे भारत ट्रेनों को भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाई।
- रानी कमलापति जबलपुर वन्दे भारत ट्रेन
-खजुराहो से भोपाल वन्दे भारत ट्रेन
- गोवा के मांडगाव से मुंबई तक वन्दे भारत ट्रेन
-धारवाड़ से बैंगलुरु के बीचसह वन्दे भारत ट्रेन
-झारखण्ड के हटिया से बिहार के पटना तक वन्दे भारत ट्रेन

वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के रोचक तथ्य

1) वन्दे भारत ट्रेन भारतीय रेलवे द्वारा संचालित एक महत्वपूर्ण रेलगाड़ी है जो भारत के विभिन्न स्थानों के बीच यात्रा करती है। इसके बारे में कुछ रोचक तथ्य हैं:

2) वन्दे भारत ट्रेन भारतीय रेलवे की पहली 100% स्वदेशी रेलगाड़ी है जो भारत में तैयार की गई है।

3) यह ट्रेन नई दिल्ली और वाराणसी के बीच के लिए पहली बार संचालित की गई थी।

4) वन्दे भारत एक शताब्दी एक्सप्रेस को प्रशासनिक कारणों से बदलकर नामित किया गया है।

5) इस रेलगाड़ी का निर्माण फ्रांसीसी कंपनी एलएसजी हैव्रो द्वारा किया गया है।

6) वन्दे भारत ट्रेन को सुपरफास्ट ट्रेन का दर्जा दिया गया है, जिसका मतलब है कि इसकी गति औसत से अधिक होती है और यात्रा का समय कम होता है।

7) इस रेलगाड़ी में 16 वातानुकूलित और 14 वातानुकूलित इंजन आपूर्ति होती है जो यात्रियों को आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करती है।

8) यह भारत की पहली एयरकंडीशन एक्सप्रेस रेलगाड़ी है जिसमें सुपरीर्हिटींग वेंटीलेशन और एयर सस्पेंशन सिस्टम शामिल हैं।

9) वन्दे भारत ट्रेन की गति 180 किलोमीटर प्रति घंटा है, जो इसे भारतीय रेलगाड़ीयों में सबसे तेज ट्रेन बनाता है।

10) यह ट्रेन नवीनतम टेक्नोलॉजी के साथ लैदर ड्राइव यूनिट्स और मैग्नेटिक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ लैस है।

11) वन्दे भारत ट्रेन में पूरी तरह से स्टेनलेस स्टील का उपयोग किया गया है, जो इसे नवीनतम और मानकों के अनुसार भारतीय रेलगाड़ी के लिए प्रगतिशील बनाता है।

12) सेमी-हाई स्पीड ट्रेन में भोजन टिकट की कीमत में ही शामिल किया गया है।

13 ) प्रथम वंदे भारत ट्रेन का निर्माण इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), चेन्नई द्वारा 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम के हिस्से के रूप में लगभग 100 करोड़ रुपए की लागत से किया गया था।

Vertika Sonakia

Vertika Sonakia

Next Story