×

वेंकैया नायडू ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को इस कार्य के लिए किया नामित

भारत के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को वित्तीय मामलों की संसदीय स्थायी समित के लिए नामित किया गया है। मनमोहन सिंह राज्यसभा सदस्य के रूप में दोबारा निर्वाचित हुए हैं। वो अगस्त में राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए।

Roshni Khan
Published on: 12 Nov 2019 5:01 AM GMT
वेंकैया नायडू ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को इस कार्य के लिए किया नामित
X

नई दिल्ली: भारत के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को वित्तीय मामलों की संसदीय स्थायी समित के लिए नामित किया गया है। मनमोहन सिंह राज्यसभा सदस्य के रूप में दोबारा निर्वाचित हुए हैं। वो अगस्त में राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए।

ये भी देखें:कार्तिक पूर्णिमा पर काशी के घाटों पर उमड़ा आस्था का रेला, लाखों लोगों ने लगाई डुबकी

राज्यसभा की बुलेटिन के मुताबिक, सभापति (उप राष्ट्रपति) वेंकैया नायडू ने राज्यसभा के सदस्य डॉ। मनमोहन सिंह को वित्तीय मामलों की संसदीय समिति में दिग्विजय सिंह की जगह नामित किया है। उनका नामांकन 6 नवंबर 2019 से प्रभावी है।

सभापति ने राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह को भी शहरी विकास मामलों की समिति के लिए नामित किया है और उनका भी मनोनयन 6 नवंबर 2019 से प्रभावी है। मनमोहन सिंह 1991 से 1996 के दौरान वित्तमंत्री भी रहे हैं। वे इस साल सितंबर में बतौर राज्यसभा सदस्य अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद अवकाश प्राप्त करने से पहले सितंबर 2014 से लेकर मई 2019 तक इस समिति के सदस्य थे।

ये भी देखें:LIVE: महाराष्ट्र में लगेगा राष्ट्रपति शासन? शिवसेना के बाद अब NCP के सामने है ये चुनौती

भारतीय जनता पार्टी के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा 31 सदस्यीय इस समिति के अध्यक्ष हैं। ऐसा बताया जाता है कि मनमोहन सिंह को वित्त मामलों की संसदीय समिति में शामिल करने के मकसद से ही दिग्विजय सिंह ने इस समिति से इस्तीफा दे दिया था।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story