×

विकास पर बड़ा खुलासा: कल रात महाकाल मंदिर में हुई मीटिंग, क्या DM-SP थे इसमे शामिल

महाकाल मंदिर परिसर से पकड़े जाने के बाद कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। कि आखिर कैसे विकास दुबे 170 कैमरे और 60 सुरक्षाकर्मियों की कड़ी सुरक्षा के बीच खुलेआम घूम रहा था।

Newstrack
Published on: 9 July 2020 8:18 AM GMT
विकास पर बड़ा खुलासा: कल रात महाकाल मंदिर में हुई मीटिंग, क्या DM-SP थे इसमे शामिल
X

लखनऊ: कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्‍या का सबसे बड़ा आरोपी विकास दुबे आखिरकार 7 दिनों के बाद उज्‍जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के बाद हफ्ते भर से पुलिस ढूंढ रही थी। बता दें कि 2 जुलाई की रात को वह वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। पुलिस की कड़ी पहरेदारी के बावजूद विकास बॉर्डर क्रॉस करने में कामयाब रहा और हरियाणा पहुंच गया। वहां फरीदाबाद के एक होटल में भी रुका था ।

उज्‍जैन के महाकाल मंदिर से किया गया अरेस्‍ट

बता दें कि पुलिस रेड डालती इससे पहले वहां से चंपत हो गया। लोकल सीसीटीवी में वह ऑटो पकड़ता नजर आया। इसके बाद उसके सरेंडर की अटकलें तेज हो गईं। मगर फरीदाबाद से निकलकर विकास मध्‍य प्रदेश पहुंच गया। बताया जाता है कि वह उज्‍जैन के महाकाल मंदिर गया था। वहां उसने सिक्‍यूरिटी गार्ड को अपनी पहचान बताई जिसके बाद उसे अरेस्‍ट कर लिया गया।

ये भी देखें: बेटे विकास की गिरफ्तारी पर फूट-फूटकर कर रोई मां, योगी सरकार से की ये मांग

कल रात डीएम और एसपी ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में की थी मीटिंग

सूत्रों के हवाले से बहुत बड़ी खबर आई है कि कल रात महाकाल मंदिर में उज्जैन के डीएम आशीष सिंह और एसपी मनोज कुमार पहुंचे थे, मंदिर परिसर के एक कमरे में मीटिंग हुई, यह भी खबर है कि अफसरों ने महाकाल के दर्शन नहीं किए अब इस घटना को कि रात में अफसर आए और सुबह विकास दुबे के सरेंडर की घटना होती है।

उज्जैन के महाकाल मंदिर से विकास की गिरफ्तारी के साथ इतने दिनों से उसकी

एक सप्ताह से तलाश में लगी यूपी पुलिस विकास दुबे को वापस लाने की तैयारी में है। जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश पुलिस और यूपी पुलिस के आलाधिकारियों के बीच विकास दुबे को लखनऊ लाये जाने को लेकर बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक आज शाम ही पुलिस उसे लखनऊ लेकर पहुंच सकती है।

ये भी देखें: बहुत ही खतरनाक कदमः जीवन देने वाली नसों बेचने जैसा कदम, मर जाएगी रेल

महाकाल मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था है पुख्ता

महाकाल मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी मानी जाती है। यहां पर सिंहस्थ के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई काम किए गए थे। यहां पर आधुनिक कैमरे लगाने से लेकर कंट्रोल रूम तक स्थापित किया गया था। यहीं से पूरे मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों पर नजर रखी जाती है। वहीं गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी के वक्त भी कंट्रोल रूम में एक अफसर और कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात थे।

विकास दुबे खुलेआम घूम रहा था

बताया जा रहा है कि महाकाल मंदिर परिसर में 170 आधुनिक कैमरे लगे हैं। इसके अलावा यहां पर हर समय 60 सुरक्षाकर्मी मौजूद रहते हैं। गुरुवार सुबह गिरफ्तारी के समय भी अलग-अलग पॉइंट पर सुरक्षाकर्मी तैनात थे। लेकिन इन सब के बीच विकास दुबे खुलेआम घूम रहा था। उसने इस दौरान मुंह पर मास्क पहना हुआ था।

ये भी देखें: विकास की रणनीतिः इसके चलते बना पुलिस के लिए छलावा, ये सात दिन की कहानी

महाकाल मंदिर परिसर से पकड़े जाने के बाद कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। कि आखिर कैसे विकास दुबे 170 कैमरे और 60 सुरक्षाकर्मियों की कड़ी सुरक्षा के बीच खुलेआम घूम रहा था।

Newstrack

Newstrack

Next Story